Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में किया पैनलबद्ध

November 3, 2026

पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

November 3, 2026

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»Aaj Ka Rashifal: धनु और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, बनेंगे धन लाभ के योग
एस्ट्रोलॉजी

Aaj Ka Rashifal: धनु और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, बनेंगे धन लाभ के योग

Daily PinchBy Daily PinchNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026:आचार्य मदन मोहन के अनुसार कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के योग हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. जानें सभी 12 राशियों का शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

नवंबर महीने का तीसरा दिन कुछ राशियों के लिए नई खुशियां और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है तो कुछ राशि वालों को अपने खर्चों और स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत होगी. किसी को कारोबार में नई योजना बनाने का मौका मिलेगा तो किसी के लिए पुराना काम पूरा होने और यात्रा के योग बन रहे हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 3 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, किस काम में सफलता मिल सकती है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा तो पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल. यह राशिफल विश्व प्रसिद्ध आचार्य मदन मोहन जी के अनुसार तैयार किया गया है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है. इस राशि के जातकों को बदलते हालात में आगे बढ़ने के नए रास्ते मिल सकते हैं. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा. किसी विवाद में बच्चों के कारण उलझने से बचें. आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. किसी मांगलिक उत्सव का निमंत्रण मिल सकता है. मित्रों और सााथियों के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है. भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेते समय सावधानीी बरतें.

भाग्य अंक: 3

शुभ रंग: ब्राउन

दान: सफेद फूल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकुल रह सकता है. अचानक किसी मेहमान के आने से घर का खर्च बढ़ सकता है. व्यापाार से जुड़े लोगों के लिए नई योजना बनाने का मौका है. परिवार में खुशी का कोई नयाा अवसर भी मिल सकता है.

भाग्य अंक: 6

शुभ रंग: नीला

दान: काला तिल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. विरोधियों की ओर से मिल रही परेशानियों में कमी आने के संकेत हैं. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. जमा पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है. बच्चों का मन खेलकूद में लगेगा. आप घर के लिए कोई जरूरी या उपयोगी सामान खरीद सकते हैं. किसी योजना को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा. काम के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की याात्रा भी करनी पड़ सकती है.

भाग्य अंक: 3

शुभ रंग: डार्क ब्लू

दान: मूंग दाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को मंगलवार को कुछ अच्छे तो कुछ परेशान करने वाले समाचार मिल सकते हैं. परिवार और दांपत्य जीवन से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं, लेकिन घर के खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. कामकाज में सफलता पाने के लिए प्रयाास जारी रखें. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. दूसरों की बातों में आकर परेशान होने से बचें. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. पढ़ने-लिखने और नई चीजें सीखने में मन लग सकता है. मानसिक शांति बनााए रखने के लिए धैर्य से काम लें.

भाग्य अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

दान: केले का पौधा

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए कारोबार में नई योजनाएं बनाने का दिन है. साहित्य और संगीीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है. आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. दिन का ज्यादातर समय हंसी-खुशी में बीत सकताा है. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है. विदेश या देश के दूसरे हिस्सों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. कामकाज में सक्रियता बनाए रखें.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: पीला

दान: अनार

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को मंगलवार को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है. कामकाज में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न हो सकताा है. हालांकि, दिन में कभी उम्मीद तो कभी निराशा जैसी स्थिति बन सकती है. दोस्तों से जरूरत से ज्यादा मदद की उम्मीद न रखें. किसी वरिष्ठ अधिकारी की सलाह आपके काम आ सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कोई नई खुशी मिल सकती है, लेकिन किसी भी योजना को शुरू करने से पहलेे अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें.

भाग्य अंक: 1

शुभ रंग: हरा

दान: अनानास

तुला राशि

तुला राशि वालों को मंगलवार को कुछ मामलों में दुविधा का सामना करना पड़ सकता है. दूर स्थानों से कोई समाचार मिल सकता है. मित्रों के व्यवहार को लेकर सतर्क रहें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. बढ़ती जिम्मेदारियों को समझदारी से संभालना होगा. मौसम की प्रतिकूलता से अपना बचाव करें. धार्मिक यात्रा या देवी-देवताओं के दर्शन करने से मन को शांतिि मिल सकती है.

भाग्य अंक: 7

शुभ रंग: सफेद

दान: संतरा

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार को फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है. घर और कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. किसी मेहमान का घर आना संभव है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और बेवजह की चिंता से दूर रहें. अपने कर्तव्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. मेहनत का अच्छा परिणााम मिल सकता है और धन प्राप्ति के नए रास्ते बन सकते हैं. हालांकि, पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी बातों को लेकर मनमुटावव हो सकता है. ऐसे में बातचीत और धैर्य से काम लें.

भाग्य अंक: 1

शुभ रंग: लाल

दान: लाल मसूर

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिहाज से अच्छा रह सकता है. सोच-समझकर बनाई गई योजना से लाभ मिलने की संभावना है. कानूनी विवादों से दूरी बनाए रखें. जमीन-जायदाद और चल-अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. जोड़-तोड़ या बातचीत से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थितिि में सुधार और मानसिक शांति के योग हैं. पुरानी परेशानी दोबारा सामने आ सकती है, लेकिन प्रतियोगिताा में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा.

भाग्य अंक: 2

शुभ रंग: केसरिया

दान: मिर्च पाउडर

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन परिवार और कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई पुराना काम पूरा हो सकता है. आपकी कोई पसंदीदा वस्तु मिल सकती है. धार्मिक यात्रा या किसी नई जगह के बारे में जानने का अवसर लाभकारी रहेगा. कारोबार में बढ़ोतरी और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. काम का दबाव अधिक रह सकता है, इसलिए सूझबूझ से फैसले लें. बैंक बैलेंस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं. किसी के सहयोोग से कारोबार में तरक्की या पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है. मित्रों के साथ यात्रा की योजना भी बन सकती है.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: काला

दान: चना दाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कई मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. बेवजह की चिंता करने से बचें. कामकाज में तरक्की और खुुशी के अवसर मिल सकते हैं. धन प्राप्ति के नए रास्ते बनेंगे. कानूनी विवाद सुलझने की संभावना है. देश-विदेश से शुभ समाचार मिल सकताा है. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के योग हैं. सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के साथ दांपत्य जीवन में भी खुशियां आ सकती हैं.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: पीला

दान: बताशा

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का है. आपके प्रयासों से कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि, किसी वरिष्ठ अधिकारी की नारााजगी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीीरता से निभाएं. जमीन और वाहन से जुड़े लेन-देन में लाभ के योग हैं. सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और किसीी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें.

भाग्य अंक: 4

शुभ रंग: ब्राउन

दान: हरी मिर्च


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में किया पैनलबद्ध

November 3, 2026

पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

November 3, 2026

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

November 3, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में किया पैनलबद्ध

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

By Daily PinchNovember 3, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में किया पैनलबद्ध

November 3, 2026

पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

November 3, 2026

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

November 3, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.