Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में किया पैनलबद्ध

November 3, 2026

पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

November 3, 2026

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Daily PinchBy Daily PinchNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (3 नवंबर) दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री 8,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित पुणे मेट्रो लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा लगभग 13,500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से विकसित होने वाली पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे।

पिंक लाइन से हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर के बीच कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री 8,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे। पिंक लाइन के नाम से जानी जाने वाली यह परियोजना आधुनिक परिवहन सुविधाओं और तकनीकी नवाचार के जरिए पुणे के शहरी परिवहन ढांचे को मजबूत करेगी। लगभग 23 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर मान को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा। इससे हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। पुणे के प्रमुख रोजगार केंद्रों में शामिल हिंजेवाड़ी तक पहुंच आसान होने से हजारों आईटी पेशेवरों और अन्य यात्रियों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह कॉरिडोर मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के साथ एकीकृत होगा, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी विकसित होगी। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने, यातायात की भीड़ घटाने, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने और प्रमुख वाणिज्यिक एवं आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

महिला ट्रेन ऑपरेटरों के हाथों में होगी पिंक लाइन की कमान

पुणे मेट्रो लाइन-3 की प्रमुख विशेषताओं में महिला सशक्तिकरण और समावेशी सार्वजनिक परिवहन पर विशेष जोर देना शामिल है। इस पूरी लाइन का संचालन महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा किया जाएगा। यह अपनी तरह की एक महत्वपूर्ण पहल होगी। परियोजना में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को भी प्राथमिकता दी गई है। मेट्रो की कुल बिजली जरूरतों का लगभग 30% हिस्सा सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने की परिकल्पना की गई है। इससे ऊर्जा के स्वच्छ स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

13,500 करोड़ रुपए से विकसित होगा मेट्रो का दूसरा चरण

पीएम नरेंद्र मोदी पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। इसे लगभग 13,500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा। इस चरण में मेट्रो लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल हैं। इनके निर्माण से पुणे का मेट्रो नेटवर्क व्यापक होगा और प्रमुख आवासीय, वाणिज्यिक तथा आईटी केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

वनाज से चांदनी चौक और रामवाड़ी से विट्ठलवाड़ी तक होगा विस्तार

दूसरे चरण के तहत लाइन 2ए और 2बी की कुल लंबाई लगभग 12.75 किलोमीटर होगी। लाइन 2ए वनाज को चांदनी चौक से जोड़ेगी, जबकि लाइन 2बी रामवाड़ी को विट्ठलवाड़ी से जोड़ेगी। इससे मौजूदा पूर्व-पश्चिम मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होगा। इसके अलावा लगभग 25.52 किलोमीटर लंबी लाइन-4 खराड़ी को खड़कवासला से जोड़ेगी। वहीं, 6.12 किलोमीटर लंबी लाइन-4ए नल स्टॉप को माणिक बाग से जोड़ेगी।

खराड़ी, मगरपट्टा और हडपसर समेत कई प्रमुख क्षेत्र जुड़ेंगे

नए मेट्रो कॉरिडोर के जरिए खराड़ी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, माणिक बाग, नांदेड़ सिटी, पुणे छावनी और वारजे सहित शहर के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। रामवाड़ी से विट्ठलवाड़ी तक पूर्वी विस्तार होने से खराड़ी और वाघोली के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय, वाणिज्यिक और आईटी केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। नए कॉरिडोर स्वारगेट, नल स्टॉप और खराड़ी बाईपास पर इंटरचेंज सुविधाओं के माध्यम से मौजूदा पुणे मेट्रो नेटवर्क और इंटरसिटी बस सेवाओं से जुड़ेंगे। इससे यात्रियों को शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने के लिए बेहतर और एकीकृत परिवहन सुविधा मिलेगी।

शहरी परिवहन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

इन परियोजनाओं से पुणे के सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मजबूती मिलेगी। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को एक कुशल, आधुनिक एवं एकीकृत शहरी परिवहन नेटवर्क उपलब्ध होगा।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में किया पैनलबद्ध

November 3, 2026

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

November 3, 2026

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

November 3, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में किया पैनलबद्ध

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

By Daily PinchNovember 3, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में किया पैनलबद्ध

November 3, 2026

पीएम मोदी आज करेंगे 21,800 करोड़ रुपए की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

November 3, 2026

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

November 3, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.