Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

दिवाली से पहले इंदौर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 लाख से ज्यादा के अवैध पटाखे जब्त, 6 थाना क्षेत्रों में छापेमारी

November 8, 2026

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा, ठंड बढ़ने के संकेत

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी

Daily PinchBy Daily PinchNovember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को नया गौरव दिया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या के दीपोत्सव पर बात की। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव आज भारत और विश्व के मध्य एक अद्भुत ‘सांस्कृतिक रामसेतु’ बन गया है। श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों के कलाकार अपनी भाषा और परंपराओं में रामकथा को जीवंत करते हैं। जैसे अनेक नदियां एक ही सागर में मिलती हैं, वैसे ही विभिन्न संस्कृतियों की ये धाराएं अयोध्या जी में आकर एक ही ‘रामत्व’ में समाहित हो जाती हैं।”

सीएम योगी ने कहा, “आधुनिक तकनीक इस सांस्कृतिक संगम को और भव्य बनाते हुए नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ रही है।” इसी बीच, उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “वर्ष 2017 से पहले सत्ता में बैठे लोगों की सांस्कृतिक सोच सैफई महोत्सव में अपने परिवार का वैभव दिखाने तक सीमित थी। श्री अयोध्या जी की महान विरासत उनकी प्राथमिकता में नहीं थी।” सीएम योगी ने आगे कहा, “उनके लिए परिवार ही प्रदेश था, हमारे लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है।”

उन्होंने कहा कि ‘प्रदेश ही परिवार है’ की सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या जी की सांस्कृतिक पहचान को नया गौरव दिया है। आज दीपोत्सव सिर्फ दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था, आधुनिक तकनीक और भारत की सनातन विरासत का ऐसा संगम है, जिसकी आभा पूरे विश्व तक पहुंच रही है।

बता दें कि दिवाली पर अयोध्या में परंपरागत दीयों की रोशनी के साथ आधुनिक तकनीक का संगम सरयू घाटों पर दृश्य रचा जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव के दौरान मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ 100 से अधिक कलाकारों का लाइव परफॉर्मेंस होगा। राम की पैड़ी पर 7 नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन में दीपों की आभा को कृत्रिम रोशनी, तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जोड़कर आगंतुकों के लिए विशेष अनुभव प्रस्तुत करेगा।

7 नवंबर (दीपोत्सव-2026) को मुख्य आयोजन में 100 से अधिक भारतीय लोक और शास्त्रीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। सभी कलाकारों की वेशभूषा दीपोत्सव की सांस्कृतिक और थीम आधारित होगी। कहानी, नृत्य, संगीत, वॉयस ओवर और प्रकाश प्रभावों के समन्वय से श्रीराम के अयोध्या आगमन की कथा क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत की जाएगी। हिंदी में तैयार पटकथा को नाटकीय रूप देने की जिम्मेदारी प्रसिद्ध या राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त क्रिएटिव डायरेक्टर अथवा स्क्रिप्ट राइटर के निर्देशन में होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

दिवाली से पहले इंदौर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 लाख से ज्यादा के अवैध पटाखे जब्त, 6 थाना क्षेत्रों में छापेमारी

November 8, 2026

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा, ठंड बढ़ने के संकेत

November 8, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

दिवाली से पहले इंदौर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 लाख से ज्यादा के अवैध पटाखे जब्त, 6 थाना क्षेत्रों में छापेमारी

By Daily PinchNovember 8, 2026

दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, कई इलाकों में AQI 450 के करीब, गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

By Daily PinchNovember 8, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

दिवाली से पहले इंदौर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 लाख से ज्यादा के अवैध पटाखे जब्त, 6 थाना क्षेत्रों में छापेमारी

November 8, 2026

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा, ठंड बढ़ने के संकेत

November 8, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.