Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव
ट्रेंडिंग न्यूज़

भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव

Daily PinchBy Daily PinchNovember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
DETROIT, MI - SEPTEMBER 13: A general view of the American flag flying in centerfield of Comerica Park during the MLB game between the Detroit Tigers and the Colorado Rockies at Comerica Park on September 13, 2026 in Detroit, Michigan. The Tigers defeated the Rockies 8-1. (Photo by Mark Cunningham/MLB Photos via Getty Images)
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय प्रवासी परिवार से आने वाले अमी बेरा ने यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव लगातार आठवीं बार जीत लिया है। वह फिलहाल कांग्रेस में सबसे लंबे समय से सेवा दे रहे भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं। बेरा ने कैलिफोर्निया के तीसरे कांग्रेसनल जिले में रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब टकर को हराकर जीत दर्ज की।

बेरा 2013 से सैक्रामेंटो काउंटी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कैलिफोर्निया में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन के बाद उन्होंने इस बार तीसरे जिले से चुनाव लड़ा। वह प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति (फॉरेन अफेयर्स कमेटी) की पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र उपसमिति के वरिष्ठ डेमोक्रेट सदस्य हैं। इसके अलावा वह हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के भी सदस्य हैं।

सितंबर 2025 में अमी बेरा ने पांच सदस्यीय अमेरिकी संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए भारत का दौरा किया था। उस समय ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर एक लाख डॉलर करने की घोषणा की थी। इस फैसले की आलोचना करते हुए बेरा ने कहा था, “यह ठीक से सोची-समझी नीति नहीं थी। 1,000 से 4,000 डॉलर के बीच की फीस ज्यादा उचित होती।” उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी टेक कंपनियों को नुकसान होगा और संभव है कि कंपनियां अमेरिका में नौकरियां बढ़ाने के बजाय हैदराबाद या बेंगलुरु में अपना विस्तार करें।

जब ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया और कुल शुल्क 50 प्रतिशत तक पहुंच गया, तब बेरा ने सीधे संवाद का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “अगर राष्ट्रपति ट्रंप मुझसे सलाह मांगें, तो मैं कहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी को फोन करिए।” बेरा का मानना था कि भारत को रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त कराने में एक सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई भी यह मानता है कि किसी अच्छे मित्र देश पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना सही रास्ता है।”

‘द प्रिंट’ से बातचीत में उन्होंने इन शुल्कों के पीछे की सोच पर भी सवाल उठाया और कहा कि यदि यह नीति सही है तो फिर चीन पर इसी तरह का शुल्क क्यों नहीं लगाया गया। दिसंबर 2025 में एक संसदीय सुनवाई के दौरान भी उन्होंने कहा था कि एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने से अमेरिकी कंपनियों को नुकसान होता है। भारत और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर बेरा का रुख भी काफी स्पष्ट रहा है।

अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर उन्होंने कहा था, “आखिरकार भारत और पाकिस्तान, दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं और दोनों को तनाव कम करने की दिशा में काम करना चाहिए।” उन्होंने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की अपील भी की थी। अमी बेरा जून 2023 में अमेरिकी कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान भी मौजूद थे। साल 2015 में वह ‘कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स’ के सह-अध्यक्ष बने थे। इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय-अमेरिकी थे। वह उन सांसदों में भी शामिल हैं जो कैपिटल हिल में दिवाली समारोहों में भाग लेते हैं। तीन भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट सांसदों में अमी बेरा को सबसे मध्यमार्गी (सेंट्रिस्ट) नेता माना जाता है।

अमी बेरा न्यू डेमोक्रेट कोएलिशन के सदस्य हैं। उनकी प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और लागत कम करना, सैक्रामेंटो क्षेत्र का विकास तथा राष्ट्रीय सुरक्षा शामिल हैं। उनकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वह ‘आजीवन कैलिफोर्निया निवासी और भारतीय प्रवासी परिवार के बेटे’ हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, इरविन से स्नातक और मेडिकल डिग्री हासिल की। उन्होंने अपनी मेडिकल पढ़ाई का खर्च खुद उठाया और 10,000 डॉलर से कम के कर्ज के साथ पढ़ाई पूरी की।

उनकी वेबसाइट के अनुसार, डॉक्टर के रूप में उन्होंने करीब 20 साल तक काम किया। वे कैलिफोर्निया पैसिफिक मेडिकल सेंटर में चीफ रेजिडेंट रहे और मेडक्लिनिक मेडिकल ग्रुप में नेतृत्व की जिम्मेदारियां भी संभालीं। उनके माता-पिता गुजरात के राजकोट से अमेरिका जाकर बसे थे। चुनावी फंडिंग रिकॉर्ड के मुताबिक, 2026 के चुनावी चक्र में उनके अभियान ने लगभग 1.5 मिलियन डॉलर और 14 अक्टूबर तक उनके पास करीब 1.7 मिलियन डॉलर नकद राशि उपलब्ध थी।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अयोध्या में दीपोत्सव : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री एक साथ करेंगे श्रीरामलला की आरती

By Daily PinchNovember 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.