Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Gold Rate Today: भारत में सोने के ताजा भाव जारी, 24 कैरेट गोल्ड 1.43 लाख रुपये के पार

November 8, 2026

Petrol Price Today: इंदौर में 114.58 रुपये लीटर पहुंचा पेट्रोल, भोपाल और दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट जानें

November 8, 2026

पंचांग: रविवार को शुभ पहर में करें लक्ष्मी-गणेश पूजा, राहुकाल से बचकर रहें

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»7 नवंबर 2026 का राशिफल: छोटी दीपावली पर इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, पढ़ें भविष्यफल
एस्ट्रोलॉजी

7 नवंबर 2026 का राशिफल: छोटी दीपावली पर इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, पढ़ें भविष्यफल

Daily PinchBy Daily PinchNovember 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी है. पारिवारिक वातावरण आपके मन को खुश करेगा. घर में सुखदायी घटना घटेगी. शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपको मनपसंद काम मिल सकता है. आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपको यश मिलेगा. व्यापार में भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में निकटता आएगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लग सकता है.

वृषभ- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें. विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. मन में चिंता रहेगी. पेट से संबंधित रोग होने से चिंता बढ़ेगी. दोपहर बाद आप थोड़े आलसी बने रहेंगे, हालांकि आज लोग आपके काम और व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं. महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए आपको अपने प्रिय की भावना का भी सम्मान करना होगा. निवेश संबंधी कोई योजना आज ना बनाएं.

मिथुन- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आपको जमीन, मकान या वाहन आदि के कामकाज में सावधानी बरतनी होगी. परिजनों से तनाव बढ़ेगा. गृहस्थ जीवन में भी आपको वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ेगा. संतान के विषय में आपको चिंता होगी. विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में बाधा आएगी. आकस्मिक धन खर्च की आशंका है. मित्रों से उपहार मिल सकता है. कार्यस्थल पर काम समय पर पूरा करने में दिक्कत होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

कर्क- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. किसी भी काम को बिना विचारें ना करें. आज रिश्तेदारों या दोस्तों संग मिलना-जुलना होगा. उनके प्रेम से आपके आनंद में वृद्धि होगी. विरोधियों के सामने मजबूती से टिके रहेंगे. दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. कोई अनावश्यक खर्चा आने से आर्थिक कष्ट हो सकता है. नकारात्मक विचार आपके मन को परेशान कर सकते हैं.

सिंह- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आप मधुरवाणी से काम को आसानी से पूरा करेंगे. परिजनों संग आनंद से समय गुजारेंगे. दोपहर बाद भी किसी काम में बिना सोचे-समझे निर्णय न लें. आपको अपनों से लाभ होगा. मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी. विरोधियों का सामना कर सकेंगे. व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा. आपकी प्रतिभा की लोग प्रशंसा करेंगे. गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा. विद्यार्थी अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे.

कन्या- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आप वाणी के प्रभाव से कोई विशेष काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. इससे अन्य लोगों के साथ आपके प्रेम संबंध बढ़ेंगे. किसी पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा. नौकरीपेशा लोग भी अपने काम को समय पर कर पाने की स्थिति में रहेंगे. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ की संभावना है. विदेश से जुड़े व्यापार में सफलता के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा. रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

तुला- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आकस्मिक खर्च हो सकता है. अस्वस्थता के कारण काम में मन नहीं लगेगा. व्यापार में नुकसान की आशंका रहेगी. नौकरीपेशा लोग भी आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. मित्रों से विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के काम संभलकर करें. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. कोई चिंता दूर होगी. परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आपको अनेक क्षेत्र में लाभ और यश प्राप्त होगा. धन प्राप्ति के लिए योग अच्छा है. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. आज किसी निवेश की योजना बना सकते हैं. परिजनों या दोस्तों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा. कार्यस्थल पर ज्यादा काम करने से आपको अस्वस्थता होगी. किसी के साथ इगो न रखें, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा.

धनु- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज आपका दिन लाभकारी है. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आनंद का वातावरण आपको खुश रखेगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ भी होगा. व्यापार बढ़ाने के लिए आप नई योजना पर काम करेंगे. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. अनेक क्षेत्रों में यश प्राप्त होगा. किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

मकर- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी है. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करने वालों को फायदा होगा. किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिले अच्छे समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा. धार्मिक यात्रा की संभावना है. आज आपकी कोई पुरानी कार्य योजना पूरी होगी. अधूरे काम पूरे होने से आपको प्रसन्नता होगी. व्यापार में लाभ होगा. गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय उत्तम है.

कुंभ- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज मन में किसी बात की खुशी बनी रहेगी. लोगों से गुस्से में बात ना करें. कार्यस्थल पर तनाव रहेगा. आप अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं. परिजनों से वाद-विवाद में न पड़ें. दोपहर बाद स्वजनों तथा मित्रों संग समय गुजार सकेंगे. धार्मिक यात्रा हो सकती है. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. व्यवसाय में भागीदार का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है.

मीन- चंद्रमा आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज का दिन दैनिक कामों में आपको शांति देगा. किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिजनों के साथ जाना होगा. व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु दोपहर बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा. इस दौरान बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए. परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. किसी अनावश्यक काम पर पैसा खर्च हो सकता है. दोपहर बाद मानसिक तनाव रह सकता है.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Gold Rate Today: भारत में सोने के ताजा भाव जारी, 24 कैरेट गोल्ड 1.43 लाख रुपये के पार

November 8, 2026

Petrol Price Today: इंदौर में 114.58 रुपये लीटर पहुंचा पेट्रोल, भोपाल और दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट जानें

November 8, 2026

पंचांग: रविवार को शुभ पहर में करें लक्ष्मी-गणेश पूजा, राहुकाल से बचकर रहें

November 8, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Gold Rate Today: भारत में सोने के ताजा भाव जारी, 24 कैरेट गोल्ड 1.43 लाख रुपये के पार

By Daily PinchNovember 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Petrol Price Today: इंदौर में 114.58 रुपये लीटर पहुंचा पेट्रोल, भोपाल और दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट जानें

By Daily PinchNovember 8, 2026
एस्ट्रोलॉजी

पंचांग: रविवार को शुभ पहर में करें लक्ष्मी-गणेश पूजा, राहुकाल से बचकर रहें

By Daily PinchNovember 8, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: दीपावली पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें भविष्यफल

By Daily PinchNovember 8, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Gold Rate Today: भारत में सोने के ताजा भाव जारी, 24 कैरेट गोल्ड 1.43 लाख रुपये के पार

November 8, 2026

Petrol Price Today: इंदौर में 114.58 रुपये लीटर पहुंचा पेट्रोल, भोपाल और दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट जानें

November 8, 2026

पंचांग: रविवार को शुभ पहर में करें लक्ष्मी-गणेश पूजा, राहुकाल से बचकर रहें

November 8, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.