Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Ujjain: दिवाली पर फुलझड़‍ियों से हुई बाबा महाकाल की भस्‍म आरती, अन्नकूट का लगा महाभोग

November 8, 2026

दीपावली: अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की शाश्वत यात्रा

November 8, 2026

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»दीपावली पर रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, एनएसई-बीएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग का एक घंटे का विशेष सत्र
ट्रेंडिंग न्यूज़

दीपावली पर रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, एनएसई-बीएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग का एक घंटे का विशेष सत्र

Daily PinchBy Daily PinchNovember 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दीपावली के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार में पारंपरिक मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत रविवार को भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में एक घंटे का विशेष कारोबारी सत्र आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी। हालांकि, रविवार, 8 नवंबर को शेयर बाजार का नियमित साप्ताहिक अवकाश है, लेकिन दीपावली और लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित करने की परंपरा के तहत बाजार में कारोबार जारी रहेगा।

बता दें कि शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग को बेहद शुभ माना जाता है। यह केवल एक विशेष कारोबारी सत्र नहीं, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है। इसी कारण बड़ी संख्या में निवेशक इस दौरान सांकेतिक तौर पर शेयर खरीदते हैं और नए निवेश की शुरुआत करते हैं। मान्यता है कि लक्ष्मी पूजन के दिन किया गया निवेश आने वाले वर्ष में समृद्धि और शुभ फल प्रदान करता है। एक्सचेंजों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, प्री-ओपनिंग सत्र दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक चलेगा। ब्लॉक डील विंडो 1:50 बजे से 2:05 बजे तक खुली रहेगी। नियमित मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगा। इसके बाद क्लोजिंग सेशन और पोस्ट-क्लोजिंग सेशन निर्धारित समय अनुसार संचालित किए जाएंगे।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व केवल धार्मिक और पारंपरिक नहीं है, बल्कि यह निवेशकों के मनोबल और बाजार की सकारात्मक भावना से भी जुड़ा हुआ है। कई दीर्घकालिक निवेशक इस दौरान अपने पोर्टफोलियो में नए शेयर जोड़ते हैं, जबकि कुछ निवेशक केवल शुभ शुरुआत के लिए सांकेतिक खरीदारी करते हैं। नवंबर 2026 में मुहूर्त ट्रेडिंग के अलावा शेयर बाजार कई अन्य अवसरों पर भी बंद रहेगा। दीपावली-बलिप्रतिपदा के अवसर पर 10 नवंबर को बाजार में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 24 नवंबर को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व के चलते भी बाजार बंद रहेगा। नियमित शनिवार और रविवार के अवकाश अलग रहेंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश का निर्णय केवल शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि कंपनी के मूलभूत प्रदर्शन, दीर्घकालिक संभावनाओं और निवेश लक्ष्य के आधार पर किया जाना चाहिए। हालांकि भारतीय शेयर बाजार में यह परंपरा दशकों पुरानी है और निवेशकों के बीच आज भी उतनी ही लोकप्रिय बनी हुई है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Ujjain: दिवाली पर फुलझड़‍ियों से हुई बाबा महाकाल की भस्‍म आरती, अन्नकूट का लगा महाभोग

November 8, 2026

दीपावली: अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की शाश्वत यात्रा

November 8, 2026

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

November 8, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Ujjain: दिवाली पर फुलझड़‍ियों से हुई बाबा महाकाल की भस्‍म आरती, अन्नकूट का लगा महाभोग

By Daily PinchNovember 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

दीपावली: अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की शाश्वत यात्रा

By Daily PinchNovember 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

By Daily PinchNovember 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

दीपावली पर रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, एनएसई-बीएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग का एक घंटे का विशेष सत्र

By Daily PinchNovember 8, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Ujjain: दिवाली पर फुलझड़‍ियों से हुई बाबा महाकाल की भस्‍म आरती, अन्नकूट का लगा महाभोग

November 8, 2026

दीपावली: अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की शाश्वत यात्रा

November 8, 2026

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

November 8, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.