Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

बिलासपुर में पेट्रोल का ताजा भाव, जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है कीमत

November 9, 2026

रायपुर में सोने की कीमतों का ताजा अपडेट, जानिए 9 नवंबर को 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

November 9, 2026

पंचांग: आज शुभ कार्य के लिए चंद्रोदय तक करें प्रतीक्षा, जानें शुभ पहर

November 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश
ट्रेंडिंग न्यूज़

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश

Daily PinchBy Daily PinchNovember 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावाली के अवसर पर सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके साहस की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा, “आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं शेराथांग वार मेमोरियल के उन शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमारे लिए अपने प्राणों तक के बलिदान दे दिये। आज हम अपने घरों में जो दीपावली के दीप जला पा रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की है। मैं उनके परिवारों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।”

रक्षा मंत्री ने कहा, “जब मैं यहां शेराथांग में खड़ा हूं, तो मुझे लगता है कि आप सब एक-एक ‘दीये’ के समान हैं। आपकी रोशनी सिर्फ इस चौकी तक सीमित नहीं है। आपकी रोशनी देश के हर घर तक पहुंच रही है। तकनीक कितनी भी आधुनिक हो, अगर जवान के अंदर अनुशासन और साहस नहीं है, तो तकनीक बेकार है। आपका अनुशासन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आप जिस चौकी पर हैं, वहां आपका व्यवहार, आपकी वर्दी, आपकी भाषा और आपका संयम, स्थानीय लोगों के मन में सेना की छवि बनाता है। शेराथांग और आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों का सेना के प्रति बहुत स्नेह है। उस स्नेह को बनाए रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।”

राजनाथ सिंह ने कहा, “जिस प्रकार दीपावली का दीया बिना शोर किए अंधेरे से लड़ता है, आपका जीवन भी ऐसा ही है। आप शोर नहीं करते, लेकिन अपनी उपस्थिति से पूरे देश को सुरक्षा का भरोसा देते हैं। जब देश त्योहार मनाता है, तब भी आप सीमाओं पर चौकस रहते हैं। आपके कारण देश के नागरिक चैन से सोते हैं। आपके कारण दीपावली के दीये और भी रोशन लगते हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा, “शेराथांग जैसे स्मारकों का, किसी भी सभ्यता व संस्कृति के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस वार मेमोरियल ने हमारे जवानों की बहादुरी को इतिहास में हमेशा के लिए अंकित कर दिया है। अब चाहे कितनी भी पीढ़ियां चली जाएं, लेकिन जब तक यह स्थल रहेगा, तब तक यह इस क्षेत्र के लोगों को हमारे जवानों के शौर्य से परिचित कराएगा उन्हें प्रेरणा देगा।”


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

बिलासपुर में पेट्रोल का ताजा भाव, जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है कीमत

November 9, 2026

रायपुर में सोने की कीमतों का ताजा अपडेट, जानिए 9 नवंबर को 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

November 9, 2026

दिवाली में मिले 50,000 से ज्यादा के गिफ्ट, तो इनकम टैक्स की पड़ सकती है नजर, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

November 8, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

बिलासपुर में पेट्रोल का ताजा भाव, जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है कीमत

By Daily PinchNovember 9, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

रायपुर में सोने की कीमतों का ताजा अपडेट, जानिए 9 नवंबर को 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

By Daily PinchNovember 9, 2026
एस्ट्रोलॉजी

पंचांग: आज शुभ कार्य के लिए चंद्रोदय तक करें प्रतीक्षा, जानें शुभ पहर

By Daily PinchNovember 9, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज कर्क राशि का बिगड़ सकता है स्वास्थ्य, ध्यान रखें

By Daily PinchNovember 9, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

बिलासपुर में पेट्रोल का ताजा भाव, जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है कीमत

November 9, 2026

रायपुर में सोने की कीमतों का ताजा अपडेट, जानिए 9 नवंबर को 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

November 9, 2026

पंचांग: आज शुभ कार्य के लिए चंद्रोदय तक करें प्रतीक्षा, जानें शुभ पहर

November 9, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.