Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

बिलासपुर में पेट्रोल का ताजा भाव, जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है कीमत

November 9, 2026

रायपुर में सोने की कीमतों का ताजा अपडेट, जानिए 9 नवंबर को 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

November 9, 2026

पंचांग: आज शुभ कार्य के लिए चंद्रोदय तक करें प्रतीक्षा, जानें शुभ पहर

November 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: आज कर्क राशि का बिगड़ सकता है स्वास्थ्य, ध्यान रखें
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज कर्क राशि का बिगड़ सकता है स्वास्थ्य, ध्यान रखें

Daily PinchBy Daily PinchNovember 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए सातवें भाव में होगा. भाग्य आपके साथ है. आपको सम्मान प्राप्त होगा. आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा. आप मित्रों के साथ मौज-मस्ती का आनंद ले सकेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा. आज आप परिवार के साथ व्यस्त रहने वाले हैं. प्रेम जीवन में भी आप सकारात्मक रहेंगे. आज विद्यार्थियों को कुछ समय के लिए त्यौहारी रंगत भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान जरूर देना चाहिए. परिवार की खुशी के लिए आज किसी विशेष वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं.

वृषभ- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए छठे भाव में होगा. आपका आज का दिन शुभ फलदायक है. आपको काम में सफलता मिलेगी. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी. ननिहाल से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. खराब तबीयत में सुधार होगा. व्यापार में लाभ हो सकेगा. सहकर्मियों से मदद मिल सकेगी. आज परिवार के साथ आप अपना ज्यादातर समय गुजारेंगे. किसी पुरानी यादों में भी खो सकते हैं, हालांकि इस त्योहारी सीजन में आपको बाहर जाने और खाने-पीने से बचना चाहिए. मित्रों से मिलने का कार्यक्रम भी बन सकता है.

मिथुन- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए पांचवें भाव में होगा. खान-पान में विशेष ध्यान रखें. नेगेटिव विचारों को मन से निकालने पर हताशा का अनुभव करेंगे. अनैतिक काम आपको विपत्ति में डाल सकते हैं. संभव हो तो उससे दूर रहें. आकस्मिक प्रवास का योग बनेगा. दोपहर तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है. लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में आपकी विशेष रुचि रहेगी. व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं अमल में आएगी. फिर भी अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें.

कर्क- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए चौथे भाव में होगा. किसी के साथ आज इमोशनल संबंध में बंध सकते हैं. उस संबंध में आज कुछ अधिक इमोशनल रहेंगे. आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन खुश रहेगा. मित्रों का साथ मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा. दोपहर बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. क्रोध पर संयम रखें. वाणी उग्र न हो जाएं इसका ध्यान रखें. नए काम को आरंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है.

सिंह- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए तीसरे भाव में होगा. काम में सफलता और विरोधियों पर विजय मिलने से आपके उत्साह और उमंग में वृद्धि होगी. दोस्तों के साथ मिलकर आप नए काम के संबंध में कोई योजना बनाएंगे. मित्रों और स्वजनों संग यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ ले सकेंगे. प्रियजनों संग आनंद की भावना का अनुभव करेंगे. एकाग्रता के साथ नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. आपको किस्मत का साथ मिलेगा.

कन्या- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए दूसरे भाव में होगा. परिवार में सुख-शांति और परिजनों संग आनंद से दिन को खुशहाल बनाएंगे. आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा. कहीं घूमने जाने की संभावना है. मिठाई के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा. आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई कदम जरूर उठाएंगे. हालांकि वाद-विवाद की आशंका बनी रहेगी. दोपहर बाद आप परिवार के लोगों की भावनाओं को समझें और उनके लिए कोई उपहार जरूर खरीदें.

तुला- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए पहले भाव में होगा. अपनी कुशलता को लोगों के समक्ष रखने के लिए आज बेहतर अवसर है, उसका लाभ उठाएं. आपकी रचनात्मकता निखरेगी. तन और मन में अधिक ताजगी का अनुभव करेंगे. आप मित्रों और कुटुंबजनों के साथ समय का आनंद उठाएंगे. आर्थिक लाभ मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन, नए वस्त्र और वाहन सुख मिलेगा. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी तथा काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है, लेकिन बाहर खाने से बचना आपके लिए जरूरी होगा.

वृश्चिक- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आपको विदेश में रहने वाले दोस्तों और स्वजनों के अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही प्रगाढ़ होंगे. कानूनी मामलों में आपको ध्यान रखना पड़ेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से लाभ हो सकेगा. व्यापार में नए ग्राहकों को लुभाने के लिए योजना बनाएंगे. विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में नहीं लगेगा. आज आप धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहने वाले हैं.

धनु- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ आदर भी मिलेगा. आपके परिवार में सुख और संतोष बना रहेगा. आपकी आय बढ़ेगी और व्यापार में भी लाभ होगा. प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताएंगे. मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा. अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनेंगे. आपको पत्नी अथवा संतान से लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. आपको विशेष सफलता मिलेगी.

मकर- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज आपके व्यापार में आय बढ़ेगी. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा. परिवार और संतान सम्बंधी चिंता दूर होगी. संतोष और खुशी मिलेगी. व्यापार में थोड़ा व्यस्त रहेंगे. नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है. भाग्य साथ होने से सरकारी काम में सफलता मिलेगी. मित्रों और स्नेहीजनों से लाभ होगा. आज जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना मतभेद दूर होगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है.

कुंभ- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए नवें भाव में होगा. आपको अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है, परंतु मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. स्फूर्ति कम होने से काम धीमी गति से करेंगे. ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत में बेहद ध्यान रखें. विरोधियों के साथ बहस से बचें. मौज-मस्ती में खर्च बढ़ेगा. मीटिंग के लिए यात्रा हो सकती है. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. संतान की चिंता रहेगी.

मीन- 09 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आपके लिए आठवें भाव में होगा. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना पड़ेगा. बीमारी के कारण खर्च में वृद्धि होगी. काम में कठिनाई आ सकती है. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद और मनमुटाव हो सकता है. अचानक आर्थिक लाभ होने से आपकी कठिनाइयां दूर होंगी. धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति से आप मानसिक शांति का अनुभव कर सकेंगे. कार्यस्थल पर भी आपका मन नहीं लगेगा. समय पर कार्य पूरा नहीं होने से आपको चिंता हो सकती है.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: आज शुभ कार्य के लिए चंद्रोदय तक करें प्रतीक्षा, जानें शुभ पहर

November 9, 2026

पंचांग: रविवार को शुभ पहर में करें लक्ष्मी-गणेश पूजा, राहुकाल से बचकर रहें

November 8, 2026

राशिफल: दीपावली पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें भविष्यफल

November 8, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

बिलासपुर में पेट्रोल का ताजा भाव, जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है कीमत

By Daily PinchNovember 9, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

रायपुर में सोने की कीमतों का ताजा अपडेट, जानिए 9 नवंबर को 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

By Daily PinchNovember 9, 2026
एस्ट्रोलॉजी

पंचांग: आज शुभ कार्य के लिए चंद्रोदय तक करें प्रतीक्षा, जानें शुभ पहर

By Daily PinchNovember 9, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज कर्क राशि का बिगड़ सकता है स्वास्थ्य, ध्यान रखें

By Daily PinchNovember 9, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

बिलासपुर में पेट्रोल का ताजा भाव, जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है कीमत

November 9, 2026

रायपुर में सोने की कीमतों का ताजा अपडेट, जानिए 9 नवंबर को 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

November 9, 2026

पंचांग: आज शुभ कार्य के लिए चंद्रोदय तक करें प्रतीक्षा, जानें शुभ पहर

November 9, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.