Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

हिमाचल विधानसभा मे सुखाश्रय विधेयक पेश, महिलाओं और बच्चों को मिलेंगे कई कानूनी अधिकार

November 20, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव: जयपुर मे 243 टेबलों पर मतगणना शुरू, 57 जिला परिषद वार्डों और 22 पंचायत समितियों के नतीजों पर नजर

November 20, 2026

लखनऊ मे पीएम मोदी करेंगे 52 राष्ट्रीय टॉपर्स का सम्मान, 21 नवंबर को होगा कौशल दीक्षांत समारोह

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»हिमाचल विधानसभा मे सुखाश्रय विधेयक पेश, महिलाओं और बच्चों को मिलेंगे कई कानूनी अधिकार
ट्रेंडिंग न्यूज़

हिमाचल विधानसभा मे सुखाश्रय विधेयक पेश, महिलाओं और बच्चों को मिलेंगे कई कानूनी अधिकार

Daily PinchBy Daily PinchNovember 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को विधानसभा मे हिमाचल प्रदेश सुखाश्रय (राज्य की महिलाओं और बच्चों की सामाजिक सुरक्षा) विधेयक, 2026 पेश किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह विधेयक सदन मे प्रस्तुत किया। इसके तहत अनाथ, परित्यक्त और आत्मसमर्पण करने वाले बच्चों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आवास और पुनर्वास से जुड़े लाभ देने का प्रस्ताव है।

विधेयक का मकसद मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना जैसी कल्याणकारी पहलों को कानूनी अधिकार का स्वरूप देना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को सुविधाएं लगातार और तय समय पर मिल सकें।

27 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा लाभ

प्रस्तावित कानून मे 27 वर्ष तक की आयु के व्यक्तियों को राज्य के बच्चों की श्रेणी मे शामिल किया गया है। इसमे संस्थागत और गैर-संस्थागत देखभाल मे रहने वाले पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी शामिल होंगे।

लाभ के दायरे मे अनाथ, परित्यक्त और आत्मसमर्पण करने वाले बच्चे, देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत वाले बच्चे तथा पात्र महिला लाभार्थियों की संतान आएगी।

पात्र महिलाओं की श्रेणी मे विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और परित्यक्त महिलाओ के साथ 45 वर्ष या इससे अधिक आयु की अविवाहित एकल महिलाएं शामिल हैं, जिनके पास आजीविका के पर्याप्त साधन नही हैं।

बैंक खाते मे आर्थिक सहायता और NPS वात्सल्य मे योगदान

विधेयक के तहत पात्र बच्चों को हर महीने वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातो मे देने का प्रावधान है। इसके अलावा राज्य सरकार उनके 27 वर्ष की आयु पूरी करने तक एनपीएस वात्सल्य खातो मे नियमित योगदान करेगी।

पात्र महिलाओं को भी मासिक आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और निराश्रित महिलाओ को नियमित मदद मिल सकेगी।

27 साल तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था

प्रस्तावित कानून के तहत पात्र बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक स्कूल, उच्च शिक्षा, पेशेवर, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा मुफ्त उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

सरकारी संस्थानो मे देश के किसी भी हिस्से मे पढ़ाई करने वाली पात्र महिलाओ की बेटियों को भी विशेष सुविधाएं मिलेंगी। इनमें पूरी फीस की प्रतिपूर्ति, मुफ्त छात्रावास और मेस की सुविधा या पेइंग गेस्ट (पीजी) भत्ता शामिल है।

लैपटॉप, कोचिंग और स्वरोजगार के लिए मदद

शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विधेयक मे कई अन्य सुविधाओं का भी प्रस्ताव है। पात्र लाभार्थियों को कपड़े और त्योहार भत्ता, लैपटॉप या टैबलेट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा स्वरोजगार शुरू करने के लिए अनुदान और एक्सपोजर टूर की सुविधा भी प्रस्तावित है।

आवास और विवाह के लिए भी सहायता

विधेयक के अनुसार, भूमिहीन पात्र लाभार्थियों को तीन बिस्वा तक आवासीय भूमि देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही घर निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कानूनी रूप से विवाह योग्य आयु प्राप्त करने पर पात्र लाभार्थियों को विवाह अनुदान देने का प्रस्ताव है। जिन बच्चों के माता-पिता या अन्य रिश्तेदार नही हैं, उनके विवाह मे राज्य अभिभावक की जिम्मेदारी निभाएगा। ऐसे अवसरों पर जिला मजिस्ट्रेट या सरकार की ओर से नामित अधिकारी शामिल होंगे।

कैशलेस इलाज और पुनर्वास की सुविधा

प्रस्तावित कानून मे पात्र लाभार्थियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था भी शामिल है। इसके अलावा सरकारी छात्रावासों मे प्राथमिकता के आधार पर आवास, कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं और पुनर्वास सहायता देने का प्रावधान रखा गया है।

101 करोड़ रुपये का होगा सुखाश्रय कोष

विधेयक के तहत सुखाश्रय कोष को वैधानिक दर्जा देने का प्रस्ताव है। इसके लिए राज्य सरकार ने शुरुआती तौर पर 101 करोड़ रुपये का कोष निर्धारित किया है।

लाभार्थियों और योजनाओं की निगरानी के लिए डिजिटल पोर्टल भी बनाया जाएगा। इसके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के साथ लाभार्थियों की रोजगार स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी।

लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान

विधेयक मे योजनाओं के क्रियान्वयन मे जानबूझकर देरी करने या लापरवाही बरतने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। ऐसे मामलों मे 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकेगा।

सरकार के अनुमान के मुताबिक, इस कानून को लागू करने के लिए राज्य के खजाने से हर साल 80 से 90 करोड़ रुपये तक का बजटीय आवंटन जरूरी होगा। प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य कमजोर वर्ग की महिलाओ और बच्चों को आर्थिक सुरक्षा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

राजस्थान पंचायत चुनाव: जयपुर मे 243 टेबलों पर मतगणना शुरू, 57 जिला परिषद वार्डों और 22 पंचायत समितियों के नतीजों पर नजर

November 20, 2026

लखनऊ मे पीएम मोदी करेंगे 52 राष्ट्रीय टॉपर्स का सम्मान, 21 नवंबर को होगा कौशल दीक्षांत समारोह

November 20, 2026

सोनीपत मे प्रदूषण फैलाने पर सख्ती, स्क्रैप जलाने के मामले मे दो लोगो पर FIR की सिफारिश

November 20, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

हिमाचल विधानसभा मे सुखाश्रय विधेयक पेश, महिलाओं और बच्चों को मिलेंगे कई कानूनी अधिकार

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

राजस्थान पंचायत चुनाव: जयपुर मे 243 टेबलों पर मतगणना शुरू, 57 जिला परिषद वार्डों और 22 पंचायत समितियों के नतीजों पर नजर

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लखनऊ मे पीएम मोदी करेंगे 52 राष्ट्रीय टॉपर्स का सम्मान, 21 नवंबर को होगा कौशल दीक्षांत समारोह

By Daily PinchNovember 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

सोनीपत मे प्रदूषण फैलाने पर सख्ती, स्क्रैप जलाने के मामले मे दो लोगो पर FIR की सिफारिश

By Daily PinchNovember 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

हिमाचल विधानसभा मे सुखाश्रय विधेयक पेश, महिलाओं और बच्चों को मिलेंगे कई कानूनी अधिकार

November 20, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव: जयपुर मे 243 टेबलों पर मतगणना शुरू, 57 जिला परिषद वार्डों और 22 पंचायत समितियों के नतीजों पर नजर

November 20, 2026

लखनऊ मे पीएम मोदी करेंगे 52 राष्ट्रीय टॉपर्स का सम्मान, 21 नवंबर को होगा कौशल दीक्षांत समारोह

November 20, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.