ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक भीड़भाड़ वाली झुग्गी बस्ती में लगी आग ने 1500 से ज्यादा झुग्गियों को राख में तब्दील कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में हजारों लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग मंगलवार शाम को कोराइल झुग्गी बस्ती में शुरू हुई और बुधवार को 16 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी। फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट के ड्यूटी ऑफिसर राशिद बिन खालिद ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी समय लगा।