रायपुर: छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला। राज्य सरकार ने 13 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई महत्वपूर्ण विभागों में फेरबदल किया। ट्रांसफर लिस्ट गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर पहुंचने से करीब 3 घंटे पहले जारी हुई। खास बात यह है कि यह तबादले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से मात्र दो दिन पहले किए गए हैं। पीएम मोदी और अमित शाह राजधानी में आयोजित DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ की पहली नेशनल हाईवे टनल का ब्रेकथ्रू पूरा, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जिन 13 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें सचिव, आयुक्त, संचालक और प्रबंध संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
-
शिखा राजपूत तिवारी को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा से हटाकर सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है।
-
डॉ. प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग से ट्रांसफर कर आयुक्त, समग्र शिक्षा नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें पाठ्यपुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
-
किरण कौशल को गृह मंत्रालय में सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।
-
पदुम सिंह एल्मा को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नियुक्त किया गया है।
-
संजीव कुमार झा को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
-
जितेंद्र कुमार शुक्ला को मार्कफेड का MD नियुक्त किया गया है।
-
रितेश अग्रवाल को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा इफ्तत आरा, संतन देवी जांगड़े, सुखनाथ अहिरवार, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, रीता यादव और लोकेश कुमार के विभागों में भी बदलाव किया गया है।
रात 12 बजे रायपुर पहुंचे अमित शाह, शुरू हुई 3 दिवसीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस
गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात करीब 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रही DGP-IG कॉन्फ्रेंस 28 से 30 नवंबर तक चलेगी। इस राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देशभर के DGP और IG रेंज के अधिकारी शामिल होंगे।