Gold Silver Price Today: सोने चांदी का भावमें 04 दिसंबर 2025 जबरदस्त तेजी रिकॉर्ड हुई। आज सोने की कीमतों में 700 रुपये से ज्यादा और चांदी की कीमत में लगभग 3000 रुपये की तेजी दर्ज हुई। भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। कल सोने की कीमत 1,29,860 रुपये प्रति दस ग्राम थी। वहीं आज चांदी के भाव की बात करें तो यह 1,91,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए।