Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

May 20, 2026

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»कांकेर की छात्रा ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप, इधर आईसीएसई बोर्ड में जुड़वां बहनों ने किया कमाल
प्रदेश

कांकेर की छात्रा ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप, इधर आईसीएसई बोर्ड में जुड़वां बहनों ने किया कमाल

Daily PinchBy Daily PinchMay 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कांकेर। कांकेर निवासी कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होनहार छात्रा कृतिका ने संपूर्ण देश में संचालित लगभग 750 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृतिका को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल कृतिका के परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनजातीय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की सफलता का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। राज्य सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
बाक्स

11 एकलव्य विद्यालयों में सभी सफल

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि कृतिका टेकाम कांकेर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। कृतिका ने प्रदेश के साथ-साथ आदिम जाति विभाग को भी गौरवान्वित किया है। प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य विद्यालयों में से हाई स्कूल स्तर पर 71 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं। इनमें 11 एकलव्य विद्यालयों द्वारा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम अर्जित किया गया। आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने बताया कि इसी प्रकार भारत सरकार, पंचायती राज, मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित मॉडल यूथ ग्रामसभा प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा जिला-गरियाबंद को देश में संचालित 800 विद्यालयों में से राष्ट्रीय विजेता चुना गया।

आईसीएसई बोर्ड में जुड़वां बहनों ने किया कमाल

द रेडियंट वे स्कूल की आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की छात्रा विशाखा शर्मा ने 95.166% और विभा शर्मा ने 94.966% अंक हासिल किए हैं। विशाखा बड़े भाई की तरह जेईई क्लीयर कर इंजीनियर बनना चाहती हैं। जबकि विभा का सपना डॉक्टर बनना है। दोनों जुड़वा बहनें हैं, जो कोटा स्थित टीचर्स कालोनी निवासी स्वास्थ्य विभाग रायपुर में कार्यरत बलराम शर्मा और नर्सिंग कॉलेज दुर्ग में लेक्चरर मंजू शर्मा की बेटियां हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

May 20, 2026

हाईकोर्ट के कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

May 20, 2026

छत्तीसगढ़ मे टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

May 20, 2026

Latest News

प्रदेश

राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

By Daily PinchMay 20, 2026
देश

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

By Daily PinchMay 20, 2026
देश

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

By Daily PinchMay 20, 2026
खेल

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

By Daily PinchMay 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

May 20, 2026

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.