CG Breaking: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 42 IAS और 1 IFS अधिकारियों की पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभारों में बड़े बदलाव किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।
सरकारी आदेश के अनुसार, तबादलों के जरिए प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों में कार्यप्रणाली को गति देने का प्रयास किया गया है।
कई अधिकारियों को नई जिलों और विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

