Today Horoscope: आज कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सुबह 10:14 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा, जिससे दिन के प्रभाव में हल्का परिवर्तन देखने को मिल सकता है। नक्षत्रों की स्थिति भी अहम रहेगी शाम 06:43 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रभावी रहेगा।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, कुछ राशियों को आज विशेष लाभ के संकेत मिल रहे हैं, जबकि कुछ को सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, साथ ही लकी कलर और अंक भी।
मेष राशिफल
मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। परिवार में मेलजोल और सहयोग का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर नियत समय अवधि में कार्य पूरा करने का दबाव रह सकता है। सूचनाओं को संभालने में दक्षता दिखानी होगी।
वृषभ राशिफल
नियम और कानून की पालना में सतर्कता दिखानी होगी। भावनात्मक संबंधों में चल रही खींचतान का प्रभाव कार्यों पर पड़ सकता है। मुद्दों को संवेदनशीलता और शीघ्रता से सुलझाना होगा। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
मिथुन राशिफल
प्रतिभा का प्रदर्शन करके लोगों को प्रभावित करने के अवसर का लाभ उठाने की स्थिति मिलेगी। नए व्यवसाय या जॉब की खोज में विभिन्न लोगों से वार्तालाप हो सकती है। भारत-पाक संबंधों में एक-दूसरे पर निर्भरता बढ़ेगी।
कर्क राशिफल
दूसरों की अकुशलता के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सावधान रहने का दिन है। संघर्ष हुआ तो उसमें विजय आपकी होगी, लेकिन टालना बेहतर रहेगा। संबंधों में स्थायी दरार आ सकती है।सिंह राशिफल
रुचि के अनुसार कार्य करने की स्थिति बनेगी। दिन सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुजरेगा। एकाग्रता बनाए रखी तो शिक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भावनात्मक संबंधों में साथी आपकी ओर आकर्षित होगा।
सिंह राशिफल
रुचि के अनुसार कार्य करने की स्थिति बनेगी। दिन सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुजरेगा। एकाग्रता बनाए रखी तो शिक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भावनात्मक संबंधों में साथी आपकी ओर आकर्षित होगा।
कन्या राशिफल
कार्यकुशलता बढ़ानी होगी। नए सहयोगी ढूंढने की आवश्यकता रहेगी। परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाने में सफल रहे तो बड़े आर्थिक लाभ से जुड़ सकते हैं। वाहन बदलने के प्रयास सफल रहेंगे।
तुला राशिफल
आर्थिक उन्नति के लिए नए कोर्स या अन्य प्रकार की राह खोजने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पेरेंट्स का सानिध्य मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में बढ़ी हुई अपेक्षाओं को पूरा करना कठिन रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
विभिन्न प्रकार के सलाहकार की भूमिका से जुड़े लोगों को वाणी के प्रभाव से अच्छा धन लाभ हो सकता है। खेल और उससे जुड़ी गतिविधियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
धनु राशिफल
लक्ष्यों की प्राप्ति के बीच की बाधाएं दूर होंगी। निर्विघ्न कार्य करने के मौके मिलेंगे। सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों के प्रति लगाव और गहरा होगा। आत्मप्रशंसा से बचें।
मकर राशिफल
कार्य क्षमता में कमी अनुभव करेंगे। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। धैर्य और साहस रखना होगा। पुराने संबंधों से मदद मिलेगी। खर्चों में कटौती करके स्थिति में सुधार के प्रयास करने होंगे।
कुम्भ राशिफल
साझेदारी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना व्यापार की संभावनाओं को और बढ़ाने में मददगार होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहने की स्थिति बनेगी। शब्दों के चयन में सावधानी रखनी होगी।
मीन राशिफल
पिछले कार्यों की प्रशंसा होने से उत्साहित रहेंगे। उच्च अधिकारियों का विश्वास अर्जित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए और अधिक प्रयास की आवश्यकता महसूस करेंगे। तनाव लेने से बचना होगा।

