Apara Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में अपरा एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और मान्यता है कि श्रद्धा एवं विधि-विधान से व्रत करने पर व्यक्ति के पापों का नाश होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन भक्त उपवास रखकर पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करते है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से कई तरह के पापों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही पुण्यों की प्राप्ति हो सकती है। इस एकादशी को सुख-समृद्धि और मोक्ष देने वाली एकादशी कहा जाता है।
अपरा एकादशी 2026 तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 12 मई को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर हो रही है और 13 मई को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से 13 मई को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
अपरा एकादशी शुभ मुहूर्त 2026
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 50 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक

