नई दिल्ली। बांग्लादेश के चटगांव शहर में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में एक भारतीय प्रोटोकॉल/सिक्योरिटी ऑफिसर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतक की पहचान नरेन धर (कुछ रिपोर्टों में नरेंद्र) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह उच्चायोग के कर्मचारियों ने देखा कि अधिकारी अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे। पहले आंतरिक स्तर पर दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव बरामद किया।
इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे शव बरामद किया गया।

