Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

September 30, 2026

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

September 30, 2026

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेमेतरा विधायक दीपेश साहू रचाएंगे शादी, 31 मई को लेंगे सात फेरे
प्रदेश

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेमेतरा विधायक दीपेश साहू रचाएंगे शादी, 31 मई को लेंगे सात फेरे

Daily PinchBy Daily PinchMay 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बेमेतरा। प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में एक अनूठी व अनुकरणीय पहल होने जा रही है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दीपेश साहू 31 मई को जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शासकीय ‘मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना’ के तहत परिणय सूत्र में बंधेंगे। राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई वर्तमान विधायक वीआईपी कल्चर और फिजूलखर्ची से दूर रहकर इस तरह सरकारी योजना के मंच पर विवाह कर सादगी की मिसाल पेश कर रहा है।

24 जोड़ों का होगा विवाह

विधायक दीपेश, सुश्री तरूणा साहू के साथ अपने दांपत्य जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। इस ऐतिहासिक निर्णय की चहुंओर सराहना हो रही है। बेसिक स्कूल मैदान का यह मंडप इसलिए भी खास होगा क्योंकि यहां विधायक दीपेश और तरूणा साहू अकेले नहीं, बल्कि क्षेत्र के 23 अन्य गरीब व जरूरतमंद जोड़ों के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

कुल 24 जोड़ों के इस सामूहिक विवाह के लिए प्रशासन ने जो सूची जारी की है, उसमें सूरज-माधुरी, खिलानंद-सती, धनंजय-मधु, विजय-सोनिया और लिमेश-गीतांजली जैसे नाम शामिल हैं। जिला प्रशासन विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, ताकि इस पल को यादगार बनाया जा सके। विधायक के इस कदम ने समाज को फिजूलखर्ची रोकने और सादगी अपनाने का एक बड़ा संदेश दिया है।

सीएम व मंत्रियों की मौजूदगी में गूंजेगी शहनाई

विधायक दीपेश साहू की इस सादगीपूर्ण पहल का जिला प्रशासन ने भी स्वागत किया है। प्रशासन की ओर से इसके लिए बकायदा आधिकारिक निमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं। 31 मई को होने वाले इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद विजय बघेल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के कई सदस्य और अन्य विधायक भी इस अनूठे विवाह के साक्षी बनेंगे।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

कांकेर में नाबालिग से कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भ ठहरने के बाद निजी क्लीनिक में कराया गर्भपात; आरोपी गिरफ्तार

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

September 30, 2026

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

September 30, 2026

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.