Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

September 30, 2026

बाइक चोरी केस में यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पूछा आरोपी पकड़ा था तो FIR में नाम क्यों नहीं था

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»वॉट्सऐप कॉल पर भरोसा पड़ा भारी, शेयर ब्रोकर से 84 लाख की ठगी, क्लाइंट के पैसे भी डूबे
प्रदेश

वॉट्सऐप कॉल पर भरोसा पड़ा भारी, शेयर ब्रोकर से 84 लाख की ठगी, क्लाइंट के पैसे भी डूबे

Daily PinchBy Daily PinchJune 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। साइबर ठगी करने वाले कुछ इस तरह से झांसा दे रहे हैं कि लोग केवल वाॅट्सऐप मैसेज या कॉल से ही उनपर भरोसा कर रहे हैं। उनसे मेल मुलाकात भी नहीं करते हैं और लाखों रुपए उनके बताए बैंक खातों में जमा करा देते हैं। देवेंद्र नगर इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शेयर ब्रोकर ने वाॅट्सऐप में आए मैसेज व उससे संबंधित लोगों से मोबाइल फोन में ही बातचीत करके 84 लाख से अधिक निवेश कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, अविनाश का शेयर ब्रोकिंग फर्म है। इसके जरिए शेयर मार्केट संबंधी काम करते हैं। जून 2025 में उनके मोबाइल पर एक वाॅट्सऐप मैसेज आया, जिसमें शेयर मार्केट में उनके बताए आईएनडी मनी कंपनी पर रकम लगाने पर भारी मुनाफा मिलने का दावा किया गया था। इसके बाद मैसेज में दिए मोबाइल नंबर में अविनाश ने संपर्क किया और वाॅट्सऐप चैटिंग भी करने लगे। इस दौरान उन्हें कहा कि उनके बताए अनुसार कंपनी में निवेश करने पर भारी मुनाफा होगा। अविनाश उनकी बातों में आ गए। फिर पहले 1 लाख रुपए निवेश किया। इसके करीब 5 माह बाद कंपनी की ओर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया गया। फिर उन्हें कम रेट पर आईपीओ दिलाने का आश्वासन देकर ऐप के जरिए अलग-अलग निवेश कराने लगे। इस बीच अविनाश और आरोपियों के बीच कभी मुलाकात नहीं हुई। केवल मोबाइल फोन में बातचीत हो रही थी।

क्लाइंट के पैसे भी लगाए

इस दौरान अविनाश ने शेयर मार्केट के अपने अन्य क्लाइंट से इसमें पैसा लगवाना शुरू कर दिया। अपने क्लाइंट अमित अग्रवाल, अशोक वर्मा, सौरभ अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल से 74 लाख 63000 रुपए निवेश करवाया। इसके अलावा अपनी पत्नी व अन्य से 10 लाख रुपए सहित कुल 84 लाख 63 हजार रुपए निवेश किया गया। रकम निवेश होने के बाद अविनाश और उनके अन्य क्लाइंटों को आईपीओ नहीं मिला। उनकी निवेश की राशि वापस नहीं दी गई। कंपनी का ऐप भी बंद हो गया। इसकी शिकायत अविनाश ने पुलिस में की। देवेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इन लोगों ने दिया झांसा

शेयर मार्केट के नाम पर अविनाश को झांसा देने वालों में राघव शर्मा, शैलेजा और निशा पटेल शामिल हैं। तीनों ने आईएनडी मनी कंपनी के कर्मचारी बनकर अविनाश से बातचीत की थी। उनसे अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपए निवेश कराया। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। देवेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

बाइक चोरी केस में यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पूछा आरोपी पकड़ा था तो FIR में नाम क्यों नहीं था

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी का सेमीफाइनल देखने जापान जाने वाले थे भगवंत मान, केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने पर दौरा रद्द

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

September 30, 2026

बाइक चोरी केस में यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पूछा आरोपी पकड़ा था तो FIR में नाम क्यों नहीं था

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.