Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

5 KG LPG Cylinder: छोटे सिलेंडर पर भी मिलेगी उज्ज्वला सब्सिडी, जानिए कितनी राहत और किन लोगों को मिलेगा फायदा

October 1, 2026

Asian Games 2026: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत, आखिरी मिनट में अभिषेक ने किया कमाल

October 1, 2026

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल; कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए कई मुद्दे

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»बस्तर में अब एनआईए स्पेशल कोर्ट, झीरम-भीमा मंडावी हत्याकांड को मिलेगी रफ्तार
प्रदेश

बस्तर में अब एनआईए स्पेशल कोर्ट, झीरम-भीमा मंडावी हत्याकांड को मिलेगी रफ्तार

Daily PinchBy Daily PinchJune 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जगदलपुर। बस्तर संभाग के लिए एक महत्वपूर्ण न्यायिक पहल के तहत जगदलपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत शुरू हो रही है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और राज्य सरकार की अनुशंसा पर इसकी अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र से जुड़े एनआईए मामलों की सुनवाई अब स्थानीय स्तर पर तेज गति से हो सकेगी। बता दें कि सेंट्रल एनआईए मामले के वकील संजय शुक्ला ने बताया कि चारों जिलों से जुड़े एनआईए के कुल 21 मामले वर्तमान में विचाराधीन हैं, जबकि करीब 110 मामले रिमांड स्टेज पर हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई अब विशेष अदालत में की जाएगी।

विशेष अदालत की स्थापना को बस्तर में न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे नक्सल हिंसा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी तथा लंबे समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की संभावना बढ़ेगी। स्पेशल कोर्ट के गठन से बहुचर्चित झीरमकांड और दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है। झीरमकांड मामले में सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है और मामला लंबे समय से अंतिम बहस के चरण में है। अब नियमित सुनवाई के चलते इन मामलों में महत्वपूर्ण प्रगति संभव मानी जा रही है।

4 जिलों के केसों की होगी सुनवाई

नई स्पेशल कोर्ट में बस्तर (जगदलपुर), दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), उत्तर बस्तर (कांकेर) और कोंडागांव जिलों से जुड़े एनआईए मामलों की सुनवाई की जाएगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी निर्देशों के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

पहले जिला और प्रथम न्यायधीश करते थे सुनवाई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और राज्य सरकार की सलाह पर राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन करते हुए जिला सत्र न्यायालय में पदस्थ जज संगीता नवीन तिवारी को सेंट्रल के एनआईए स्पेशल कोर्ट में नियुक्ति दी गई है। अब तक इस तरह के मामले की सुनवाई जिला न्यायाधीश और प्रथम न्यायाधीश करते थे। वहीं राज्य सरकार ने एनआईए मामलों में अभियोजन संचालन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शुक्ला और दिनेश पाणिग्राही को नियुक्त किया है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

5 KG LPG Cylinder: छोटे सिलेंडर पर भी मिलेगी उज्ज्वला सब्सिडी, जानिए कितनी राहत और किन लोगों को मिलेगा फायदा

By Daily PinchOctober 1, 2026
खेल

Asian Games 2026: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत, आखिरी मिनट में अभिषेक ने किया कमाल

By Daily PinchOctober 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल; कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए कई मुद्दे

By Daily PinchOctober 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब बिना इंटरनेट मोबाइल पर देख सकेंगे लाइव टीवी? जानिए क्या है Direct-to-Mobile तकनीक और किन फोन में मिलेगी सुविधा

By Daily PinchOctober 1, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

5 KG LPG Cylinder: छोटे सिलेंडर पर भी मिलेगी उज्ज्वला सब्सिडी, जानिए कितनी राहत और किन लोगों को मिलेगा फायदा

October 1, 2026

Asian Games 2026: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत, आखिरी मिनट में अभिषेक ने किया कमाल

October 1, 2026

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल; कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए कई मुद्दे

October 1, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.