रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का सीजन 3 का आगाज़ नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार शाम रंगारंग अंदाज में हुआ। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने “तेनु शरारत दिखावा, जदो नैना लडावा” और ”हुसन तेरा तौबा तौबा” पर शानदार प्रस्तुति दी, जिससे माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। इस कार्यक्रम के बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला गया।
नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल 12 जून और फाइनल 14 जून को होगा। यह टूर्नामेंट बीसीसीआई की अनुमति से किया जा रहा है। स्टेडियम में जाने के लिए राजधानी के कई इलाकों में निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की सीएससीएस की ओर से की जा रही है।
सोनी टेन-3 में सीधा प्रसारण
सीसीपीएल-3 का ऑफिशियल ब्राडकॉस्ट पार्टनर सोनी टेन-3 चैनल है, जिसमें सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
इन टीमों के बीच मुकाबला
रायपुर रायनोज: कप्तान- अमनदीप खरे
बिलासपुर बुल्स: कप्तान- आयुष पांडे
रायगढ़ लायंस: कप्तान-ऋषभ तिवारी
राजनांदगांव पैंथर्स: कप्तान- अजय मंडल
सरगुजा टाइगर्स: कप्तान- आशुतोष सिंह
बस्तर बाइसंस: कप्तान- अनुज तिवारी

