रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन नगर पंचायतों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। चुनाव परिणामों ने स्थानीय निकायों में भाजपा की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है। जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा है।
https://x.com/vishnudsai/status/2062500312741478639
मुक्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा
राज्य की जनता ने नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जो शानदार जनादेश दिया है, उसके लिए हार्दिक धन्यवाद। सहसपुर लोहारा, बामहनीडीह और शिवानंदपुर नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत राज्य की जनता के सुशासन, विकास और जन कल्याण में अटूट विश्वास का प्रतीक है।
यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ की जनता विकास, सुशासन और जन कल्याण की राजनीति में अपना विश्वास निरंतर मजबूत कर रही है। भाजपा उम्मीदवारों की जीत जनता के विश्वास और हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का फल है।
यह जीत भाजपा के उत्साही कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों, संगठन की शक्ति और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपनाई जा रही जन-केंद्रित नीतियों पर जनता की स्वीकृति की मुहर है। जनता का यह विश्वास हमें और भी अधिक समर्पण, जवाबदेही और सेवा भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है। सभी विजयी जन प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी सार्वजनिक सेवा और विकास में नए मानक स्थापित करेंगे।

