Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»Today Horoscope: आज इन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा,जानें सभी 12 राशियो का हाल
एस्ट्रोलॉजी

Today Horoscope: आज इन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा,जानें सभी 12 राशियो का हाल

Daily PinchBy Daily PinchJune 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन कर्मभाव में स्थिति चंद्रमा के प्रभाव से शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आप आज कठिन से कठिन काम को भी अपनी लगनशीलता और बुद्धि के प्रभाव से पूरा कर पाएंगे। माता और मातृपक्ष से आप सुख सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको अपको सुख के साधनों की भी प्राप्ति होगी। आपके सितारे बताते हैं कि आप प्रबंधन क्षमता से भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ अर्जित कर पाएंगे। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बन सकता है। सितारे कहते हैं कि, आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मौका मिलने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन मानसिक बल को बढाने वाला रहेगा। आप परंपरा और नियमों पर आधारिक काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित काम में भी आपको कल सफलता मिलेगी। आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहेंगे और अपने लिए कुछ नियम भी निर्धारित करेंगं। प्रोपर्टी से जुड़े मामलो में आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

आपके मन में करियर और पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन की स्थिति रह सकती है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात है कि आपकी राशि में बुध और शुक्र विराजमान हैं जो आपको आर्थिक लाभ भी दिलाएंगे। आप लेनदेन के मामलो को निपटा पाएंगे। करियर में आपको कोई नया मौका मिल सकता है। किसी सगे संबंधी से आपको अच्छी खबर मिलेगी।

कर्क राशि

पकी राशि से सातवें भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपका दिन कामकाज से लिहाज से भी अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रख पाएंगे। बिजनेस में आपको अच्छी डील मिल पाएगी। कुछ नए काम और प्रोजेक्ट की शुरुआत भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपको आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो यहां स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। आपका मन धर्म कर्म की ओर आकृष्ट होगा। सामाजिक क्षेत्र मे आपका सम्मान बढेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे।

सिंह राशि

आपको बिना संकोच अपने मन की बात कहनी चाहिए तभी आपके मन पर बना बोझ हल्का होगा। लेकिन आर्थिक मामलो में आपको जोखिम से बचना होगा, उत्साहित होकर अल्पकालिक निवेश करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और बिजली के उपकरण का प्रयोग सावधानी से करें। वाद विवाद के मुद्दों से आपको दूर रहना चाहिए। वैसे आपकी राशि में केतु विराजमान होकर राजनीतिक और कूटनीतिक क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। आपके लिए सलाह है कि जो भी काम शुरू करें उसे पूरा करें।

कन्या राशि

आपकी कार्ययोजना फलीभूत होने से आपका मन आनंदित होगा। लेकिन आपको केवल अपने बारे में सोचने से बचना चाहिए। आपको अपने साथ ही साथ अपने लोगों का भी विचार करना चाहिए और ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे आपके करीबी लोगों को मानसिक कष्ट हो। आर्थिक लाभ के अवसर से कारोबारी जातकों को प्रसन्नता होगी। प्रेम संबंध भी चंद्र एवं शुक्र के गोचर से अनुकूल रहने वाला है। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक शाम का आनंद ले पाएंगे। शौक श्रृंगार की चीजों की प्राप्ति होगी।​तुला राशि,करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा

तुला राशि

आपको कल कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप अपनी रचनात्मक बुद्धि के साथ ही साथ अपनी प्राकृतिक ऊर्जा का भी पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे जिससे आपको करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा। किसी कार्यविशेष में आपको अप्रत्याशित रूप से सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। घर परिवार की जरूरतों पर आपको धन खर्च करना होगा वैसे आप आर्थिक मामलों में हाथ को सख्त रखेंगे और बेहतर प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। दिन का दूसरा भाग आपका परिवार के साथ मनोरंजन में बीतेगा।

वृश्चिक राशि

आपकी कार्यक्षमता आज बढने वाली है और आप योजनाबद्ध तरीके से अपना काम पूरा कर पाएंगे। आपको कुछ साहसिक फैसले भी लेने होंगे। आपके मन में करियर और कामकाज में बदलाव का विचार भी आ सकता है। वैसे आपकी लाइफ में जो भी बदलाव होंगे वह सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक पक्ष भी आपका अनुकूल बना रहेगा। वृश्चिक राशि के छात्र शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको कल दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा और आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे।

धनु राशि

आपको आवेश और अतिउत्साह में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। नौकरी में आपको अपने काम से काम रखने की जरूरत है, दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। आपके ऊपर काम की कुछ नई जिम्मेदारी भी आ सकती है। वैसे राशि से तीसरे भाव के चंद्रमा के होने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आप हर स्थिति को संभालने में सक्षम रहेंगे। आपकी दूरदर्शिता और व्यवहारिकता से आपको फायदा मिलेगा। भाई बहनों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। शाम से रात तक का समय मनोरंजन में बीतेगा। वैवाहिक जीवन मे आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।​

मकर राशि

आप दिन की अनुकूलता का आनंद ले पाएंगे। चंद्रमा आपकी राशि में गोचर करते हुए आपके मनोबल को बढाएंगे। जबकि गुरु की शुभ दृष्टि से आपका कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका अनुकूल रहेगा। आर्थिक योजनाओं को गति मिलेगी और आप कुछ नई शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का दायरा बढे़गा। जो लोग नौकरी और आजीविका के क्षेत्र में कुछ बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए कल 5 जून का दिन आर्थिक मामलो में खर्चीला रह सकता है। आपको किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। सभी पक्षों पर विचार करके ही आपको कोई भी फैसला लेना चाहिए। नौकरी में आपके पास अचानक ही कुछ नया काम आ सकता है जिससे आपका मन विचलित हो सकता है। आपको वाहन और बिजली के उपकरण पर धन खर्च करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। विरोधियों से सतर्क भी रहे। राशि से द्वादश चंद्रमा और छठे में गुरु का गोचर अनुकूल नहीं है। मीन राशि,दिन सुखद और अनुकूल बीतेगा।

मीन राशि

आपकी साढेसाती इस समय प्रभावी है इसलिए परिश्रम अधिक रहेगा। लेकिन गुरु की दृष्टि और शुक्र बुध की युति आपके लिए अनुकूल है। आप अपनी बुद्धि और धैर्य से स्थिति को अपने पक्ष में रख पाएंगे। शुभ कार्यों पर धन खर्च का संयोग बनेगा। नौकरी मे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। मित्रों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से भी स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग बना रहेगा। आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

 

 


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: तृतीया तिथि पर तर्पण से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, मंगलवार को जरूर करें ये काम

September 29, 2026

राशिफल: आज मेष राशि वालों की बल्ले-बल्ले, काम में मिलेगी पहचान और लाभ के अवसर

September 29, 2026

राशिफल: रविवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

September 27, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.