Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

August 8, 2026

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

August 8, 2026

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 5 हजार बस्तर फाइटर्स की होगी भर्ती
प्रदेश

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 5 हजार बस्तर फाइटर्स की होगी भर्ती

Daily PinchBy Daily PinchJune 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बस्तर । बस्तर में डीआरजी की तर्ज पर बस्तर में नया बल गठित किया गया था, जिसे “बस्तर फाइटर्स” नाम दिया गया। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए अब माओवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति के तहत बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार के अधीन तैनात करीब 40 हजार केंद्रीय सुरक्षा बलों की चरणबद्ध वापसी का खाका तैयार किया गया है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए बस्तर फाइटर्स यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

5,000 बस्तर फाइटर्स की भर्ती का निर्णय

इस रणनीति के तहत बस्तर के ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए लगभग 5,000 बस्तर फाइटर्स की भर्ती का निर्णय लिया गया है। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 1,500 फाइटर्स की नियुक्ति के लिए राज्य शासन से प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद शेष दो चरणों में आगे की भर्ती की जाएगी।

दिसंबर तक पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

गृह विभाग इस भर्ती को राज्य स्तर पर आयोजित करने के बजाय संभाग और जिला स्तर पर कराने की तैयारी में है, ताकि स्थानीय युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर तक पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, जिसके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

गृह मंत्री विजय शर्मा पहले ही दे चुके हैं संकेत

गृह मंत्री विजय शर्मा पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं कि बस्तर में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति धीरे-धीरे कम की जाएगी और उनकी जगह स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए विशेष बल को तैनात किया जाएगा। यह मॉडल स्थानीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और क्षेत्रीय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

स्थानीय भाषा और बोली का ज्ञान जरूरी

बस्तर फाइटर्स के लिए जिला स्तर पर जवानों की भर्ती होगी। इसके लिए शारीरिक मापदंड में कुछ शिथिलता के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि सरकार ने मंजूरी दी तो स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही जिन उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी उन्हें स्थानीय भाषा-बोली का ज्ञान होना अनिवार्य किया जाएगा। आमतौर पर अंदरुनी इलाकों में जवानों को स्थानीय भाषा- बोली की दिक्कत आती है। इसके कारण दुभाषिया की मदद लेनी पड़ती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

दस दिन तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सका फरार आरोपी

August 6, 2026

एटीएम में मददगार बनकर आया शातिर, कुछ मिनटों की लापरवाही ने खाते से उड़ा दिए 40 हजार रुपये

August 6, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Health News: मरीजों और रक्तदाताओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र FDA ने ब्लड बैंकों के लिए जारी किए सख्त नए नियम

By Daily PinchAugust 8, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

August 8, 2026

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

August 8, 2026

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.