जलगांव।महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आज मंगलवार को जलगांव के अमलनेर तहसील में सुबह एक दुखद ट्रिपल रोड एक्सीडेंट हुआ। मोटरसाइकिल, कार और एसटी बस के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात से एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।
हादसा सुबह करीब 7 बजे अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरुल गांव के पास होटल वृंदावन के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार, मोटरसाइकिल और राज्य परिवहन की बस के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। महाराष्ट्र के जलगांव में मोटरसाइकिल, कार और एसटी बस के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. मोटरसाइकिल, कार और एसटी बस की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग गुजरात से आ रहे थे. महाराष्ट्र में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हो गई और खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

