बॉम्बे। बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम पटेल और उनका परिवार इस समय एक गहरे संकट में है. उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। दाऊदी बोहरा समुदाय के 2024 के उत्तराधिकार विवाद मामले में फैसला सुनाने वाले सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम पटेल है. भारत से लेकर ब्रिटेन तक लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. दाऊदी बोहरा समुदाय इस्लाम के शिया संप्रदाय की मुस्तअली इस्माइली शाखा से जुड़ा एक धार्मिक समुदाय है।
लंदन में रह रही उनकी बेटी को धमकी भरा लेटर मिला है. ब्रिटेन पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार लंदन में रहने वाली अदिति पटेल को 5 जून को एक गुमनाम लेटर मिला।
बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं. दाऊदी बोहरा समुदाय इस्लाम के शिया संप्रदाय की मुस्तअली इस्माइली शाखा से जुड़ा एक धार्मिक समुदाय है. दुनिया भर में इस समुदाय की आबादी लगभग 10 लाख के आसपास बताई जाती है, जिसमें भारत सबसे बड़ा केंद्र है।
बार एंड बेंच और इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस पटेल ने अगस्त 2024 में दाऊदी बोहरा समुदाय के उत्तराधिकार विवाद पर फैसला सुनाया था. पूर्व जज का दावा है कि यह घटनाएं 2024 में दाऊदी बोहरा समुदाय के उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए उनके फैसले से जुड़ी हैं।

