Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

5 KG LPG Cylinder: छोटे सिलेंडर पर भी मिलेगी उज्ज्वला सब्सिडी, जानिए कितनी राहत और किन लोगों को मिलेगा फायदा

October 1, 2026

Asian Games 2026: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत, आखिरी मिनट में अभिषेक ने किया कमाल

October 1, 2026

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल; कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए कई मुद्दे

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»सिम्स में डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, गले की कटी श्वासनली की आपातकालीन सर्जरी कर दिया नया जीवन
प्रदेश

सिम्स में डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, गले की कटी श्वासनली की आपातकालीन सर्जरी कर दिया नया जीवन

Daily PinchBy Daily PinchJune 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय देते हुए एक 26 वर्षीय युवक की जान बचाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गले में गंभीर एवं जानलेवा चोट के साथ अस्पताल पहुंचे युवक का आपातकालीन ऑपरेशन कर न केवल उसकी सांसों को सुरक्षित किया गया, बल्कि क्षतिग्रस्त श्वासनली की सफल मरम्मत भी की गई। चिकित्सकों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिम्स की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की दक्षता को सिद्ध किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादाब खान (26 वर्ष) को गंभीर अवस्था में सिम्स के कैजुअल्टी विभाग में लाया गया। मरीज के गले में गहरा खुला घाव था तथा श्वासनली कट जाने के कारण सांस लेने की प्रक्रिया बाधित हो चुकी थी। घाव से हवा का स्पष्ट आवागमन हो रहा था, जो चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत गंभीर स्थिति थी। चिकित्सा विज्ञान में इस प्रकार की चोट को लैरिंगोट्रेकियल इंजरी (Laryngotracheal Injury) कहा जाता है।

मरीज के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार गिर रहा था और उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई थी। ईएनटी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. आरती पाण्डेय, सह प्राध्यापक विद्याभूषण साहू सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता मित्तल ने तत्काल स्थिति का आकलन कर मरीज को आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर ले जाने का निर्णय लिया। चिकित्सकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मरीज के श्वास मार्ग को सुरक्षित करना था, क्योंकि थोड़ी सी भी देरी जानलेवा साबित हो सकती थी।

ट्रेकियोस्टॉमी कर सुरक्षित किया श्वास मार्ग

ऑपरेशन थिएटर में पहुंचते ही चिकित्सकों ने आपातकालीन ट्रेकियोस्टॉमी कर मरीज का श्वास मार्ग सुरक्षित किया और ऑक्सीजन संतृप्ति को सामान्य स्तर पर लाया गया। इसके बाद शुरू हुई अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरी, जिसमें श्वासनली की मरम्मत के साथ गर्दन की अन्य क्षतिग्रस्त संरचनाओं को भी पुनर्स्थापित किया गया।

लगभग दो घंटे तक चली इस सर्जरी में श्वासनली, उसके ऊपर की मांसपेशियों, फैशियल लेयर तथा त्वचा को क्रमशः पांच परतों में जोड़कर मरम्मत की गई। चिकित्सकों की सूक्ष्म तकनीक, अनुभव और धैर्यपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरूप मरीज की गर्दन की गंभीर चोट को सफलतापूर्वक ठीक कर दिया गया।

सिर में भी मिली गंभीर चोट, रायपुर किया गया रेफर

सर्जरी के पश्चात की गई जांचों में मरीज के सिर की हड्डी में कई स्थानों पर फ्रैक्चर तथा सीटी स्कैन में मस्तिष्क के भीतर रक्तस्राव (इंट्राक्रेनियल हेमरेज) के संकेत मिले। सिम्स में न्यूरोसर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज को प्राथमिक रूप से स्थिर करने के बाद आगे के उपचार हेतु पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

एनेस्थीसिया विभाग की रही अहम भूमिका

इस जटिल एवं जीवनरक्षक सर्जरी को सफल बनाने में एनेस्थीसिया विभाग की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. मधुमिता मूर्ति तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत कुमार पैंकरा के नेतृत्व में एनेस्थीसिया टीम ने पूरे ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को नियंत्रित एवं सुरक्षित बनाए रखा। ईएनटी, सर्जरी एवं एनेस्थीसिया विभागों के बेहतर समन्वय ने इस चुनौतीपूर्ण मामले को सफलता में बदल दिया।

ईएनटी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. आरती पाण्डेय ने बताया कि मरीज जब अस्पताल पहुंचा तब उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी।

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने इस सफलता पर चिकित्सकों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह मामला सिम्स के चिकित्सकों की दक्षता, समर्पण और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गंभीर एवं जटिल परिस्थितियों में समय पर दिया गया उपचार मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सिम्स लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

5 KG LPG Cylinder: छोटे सिलेंडर पर भी मिलेगी उज्ज्वला सब्सिडी, जानिए कितनी राहत और किन लोगों को मिलेगा फायदा

By Daily PinchOctober 1, 2026
खेल

Asian Games 2026: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत, आखिरी मिनट में अभिषेक ने किया कमाल

By Daily PinchOctober 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल; कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए कई मुद्दे

By Daily PinchOctober 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब बिना इंटरनेट मोबाइल पर देख सकेंगे लाइव टीवी? जानिए क्या है Direct-to-Mobile तकनीक और किन फोन में मिलेगी सुविधा

By Daily PinchOctober 1, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

5 KG LPG Cylinder: छोटे सिलेंडर पर भी मिलेगी उज्ज्वला सब्सिडी, जानिए कितनी राहत और किन लोगों को मिलेगा फायदा

October 1, 2026

Asian Games 2026: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत, आखिरी मिनट में अभिषेक ने किया कमाल

October 1, 2026

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल; कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए कई मुद्दे

October 1, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.