बंगाल। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी में भगदड़ मची हुई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी हटा दी है। अब इन चारों तरह के फ़्यूल पर कोई ड्यूटी नहीं लगेगी। इस कदम का मकसद भारत के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम को मज़बूत करना, आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना, कार्बन उत्सर्जन घटाना और देश में बने इथेनॉल की मांग बढ़ाना है।

