कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम नेवसा निवासी मोहम्मद रफीक और दीपेश निर्मलकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए और न्याय की मांग करने लगे। उनका आरोप है की हरदी बाजार पुलिस चौकी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ दूर व्यवहार किया, उनको बुरी तरह पीटा गया। साथ ही उनसे जमानत के नाम पर 24 हजार रुपए भी ले लिए गए। उन्होंने TI को सस्पेंड नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दी है।
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया। समझाइश के 3 घंटे बाद दोनों को नीचे उतारा गया। मामले में TI प्रमोद कुमार ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक जुआ फड़ चलाते हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

