Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»दिल्ली में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की दर्दनाक मौत 8 लोग झुलसे
देश

दिल्ली में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की दर्दनाक मौत 8 लोग झुलसे

Daily PinchBy Daily PinchJune 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाओं समेत 8 लोग झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS)के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 2:25 बजे मिली। घटना तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक रिहायशी मकान में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी घटनास्थल भेजा गया।

आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल में लगी थी। देखते ही देखते आग और उससे निकला घना धुआं पूरी इमारत में फैल गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से इमारत का ग्राउंड फ्लोर, पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि ऊपरी मंजिलों को आंशिक नुकसान पहुंचा। दमकल कर्मियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्य चलाते हुए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में आठ लोग झुलस गए, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान में कुल आठ लोगों को इमारत से सुरक्षित निकाला गया था। इनमें से पांच महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य महिलाओं का इलाज जारी है। वहीं, एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दो महिलाओं और एक पुरुष में से पुरुष की मौत हो गई। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में उपचार दिया जा रहा है। दमकल विभाग ने बताया कि आग बुझाने और बचाव अभियान को सुबह करीब चार बजे पूरा कर लिया गया था। राहत कार्य के दौरान दमकलकर्मियों ने इमारत के भीतर और बाहर दोनों तरफ से अभियान चलाकर छत पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला था।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026

Today Horoscope: आज धन, करियर और परिवार को लेकर क्या कहते हैं सितारे, जानें सभी 12 राशियों का हाल

June 19, 2026

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल को सौंपी गई जिम्मेदारी

June 18, 2026

Latest News

प्रदेश

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

By Daily PinchJune 19, 2026
एस्ट्रोलॉजी

Today Horoscope: आज धन, करियर और परिवार को लेकर क्या कहते हैं सितारे, जानें सभी 12 राशियों का हाल

By Daily PinchJune 19, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026
Most Popular

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202638

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202611

आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिलाई शपथ

June 17, 202610
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.