Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»छत्तीसगढ़ की कला का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, चार दिग्गज होंगे सम्मानित, पंडित रामलाल बरेठ को फेलोशिप
प्रदेश

छत्तीसगढ़ की कला का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, चार दिग्गज होंगे सम्मानित, पंडित रामलाल बरेठ को फेलोशिप

Daily PinchBy Daily PinchJune 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। देश की सर्वोच्च सांस्कृतिक संस्था ‘संगीत नाटक अकादमी’ द्वारा वर्ष 2024 और 2025 के लिए घोषित फेलोशिप और पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी कलात्मक धाक जमाई है। प्रदेश के चार वरिष्ठ और युवा कलाकारों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन यह सिद्ध करता है कि प्रदेश की माटी देश की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देने वाली एक उर्वर और सृजनशील भूमि है।

सबसे प्रतिष्ठित ‘संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप’ (अकादमी रत्न) के लिए कथक के पुरोधा पंडित रामलाल बरेठ (90 वर्ष) का चयन किया गया है। रायगढ़ घराने की कथक शैली को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में उनका योगदान अद्वितीय है। रायगढ़ दरबार की गौरवशाली परंपरा के संवाहक रहे पंडित बरेठ न केवल कथक के सिद्धहस्त कलाकार हैं, बल्कि तबला वादन और शास्त्रीय गायन में भी उनकी गहरी पैठ है।

लोकनृत्य श्रेणी में पद्मश्री पांडे का चयन

लोकनृत्य श्रेणी में पद्मश्री अनूप रंजन पांडे का चयन किया गया है। रंगमंच और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित पांडे ने हबीब तनवीर के ‘नया थिएटर’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक रंगमंच को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। विशेष रूप से उनके द्वारा स्थापित ‘बस्तर बैंड’ ने बस्तर की आदिवासी कला और दुर्लभ पारंपरिक वाद्ययंत्रों को मुख्यधारा में नया अध्याय लिखा है।

युवा पुरस्कार: अभिनय में डॉ.आनंद हाेंगे सम्मानित

युवा कलाकारों के लिए स्थापित प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ के लिए प्रदेश के रंगकर्मी को चुना गया है। अभिनय के क्षेत्र में डॉ. आनंद कुमार पांडे को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जशपुर में रंगमंच को जीवंत करने और युवा प्रतिभाओं को मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नाटक लेखन में घनश्याम ने मारी बाजी

वहीं, नाटक लेखन (प्ले-राइटिंग) श्रेणी में युवा नाटककार और निर्देशक घनश्याम साहू को यह सम्मान मिलेगा। रायगढ़ के सारंगढ़ अंचल से ताल्लुक रखने वाले घनश्याम साहू ने अपने लेखन के माध्यम से लोकजीवन और समकालीन सामाजिक सरोकारों को मंच पर सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया है। उनके नाटकों की धमक देश के विभिन्न प्रमुख नाट्य समारोहों में सुनाई दी है।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026

Latest News

प्रदेश

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

By Daily PinchJune 19, 2026
एस्ट्रोलॉजी

Today Horoscope: आज धन, करियर और परिवार को लेकर क्या कहते हैं सितारे, जानें सभी 12 राशियों का हाल

By Daily PinchJune 19, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026
Most Popular

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202638

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202612

आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिलाई शपथ

June 17, 202610
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.