Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

September 30, 2026

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

September 30, 2026

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»भिलाई की रेल से रफ्तार पकड़ेगा देश, मिला 14.23 लाख टन का मेगा ऑर्डर
प्रदेश

भिलाई की रेल से रफ्तार पकड़ेगा देश, मिला 14.23 लाख टन का मेगा ऑर्डर

Daily PinchBy Daily PinchJune 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भिलाई। बीएसपी के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 बड़ी उम्मीदों और संभावनाओं के साथ शुरू हुआ है। भारतीय रेलवे से संयंत्र को 14.23 लाख टन रेल पटरी का एक विशाल मेगा ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह ऑर्डर न केवल बीएसपी की उत्पादन क्षमता को नई दिशा देगा, बल्कि संयंत्र की लाभप्रदता और सेल की बाजार स्थिति को सुदृढ़ करने में एक संजीवनी की भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ऑर्डर बीएसपी की उत्पादन इकाइयों को व्यस्त रखने और उनकी क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मिले हुए ऑर्डर के अनुसार, बीएसपी की अत्याधुनिक यूनिवर्सल रेल मिल से 12 लाख टन उत्पादन किया जाएगा, जबकि शेष पटरियों का निर्माण रेल स्ट्रक्चरल मिल से होगा। यह तालमेल संयंत्र की कार्यकुशलता को बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय प्रदर्शन में सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस ऑर्डर की एक प्रमुख विशेषता इसमें शामिल 30000 टन हेड हार्डन्ड रेल है। इनका उपयोग विशेष रूप से भारी मालवाहक गाड़ियों और अधिक घनत्व वाले रेल मार्गों पर किया जाता है, जहां सुरक्षा और मजबूती सर्वोपरि होती है। रेलवे से प्राप्त इस नए ऑर्डर ने न केवल बीएसपी की साख पर मुहर लगाई है, बल्कि सेल के महारत्न दर्जे को भी और अधिक मजबूती प्रदान की है। अब संयंत्र प्रबंधन के सामने चुनौती इस विशाल लक्ष्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने की है।

गुणवत्ता ही है रेलवे के भरोसे की बुनियाद

बीएसपी को बार-बार मिलने वाले बड़े ऑर्डरों के पीछे उसकी तकनीकी श्रेष्ठता और गुणवत्ता है। संयंत्र ने रेल स्टील में हाइड्रोजन की मात्रा को 5 पीपीएम से घटाकर मात्र 1.5 पीपीएम तक सीमित करने में कामयाबी हासिल की है, जिससे पटरियों का टिकाऊपन और सुरक्षा मानक कहीं अधिक बढ़ गए हैं। यही कारण है कि भारतीय रेलवे की आधुनिकीकरण योजनाओं में भिलाई आज भी पहली पसंद बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीएसपी वर्तमान में विश्व की सबसे लंबी 260 मीटर की सिंगल वेल्डेड रेल पटरी का उत्पादन भी कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर धाक

भिलाई स्टील प्लांट न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है। संयंत्र अब तक ईरान, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, तुर्की, मिस्र, अर्जेंटीना, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया समेत कुल 11 देशों को रेल पटरियों का निर्यात कर चुका है।
वर्जन

 

 


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

कांकेर में नाबालिग से कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भ ठहरने के बाद निजी क्लीनिक में कराया गर्भपात; आरोपी गिरफ्तार

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

September 30, 2026

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

September 30, 2026

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.