रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के लोकप्रिय रैपर चेतन चांडक उर्फ एप्पी राजा का रायपुर स्थित AIMS में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत जगत, प्रशंसकों और कलाकारों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 16 जून को भानुप्रतापपुर में किया जाएगा। बता दें कि एप्पी राजा 13-14 साल की उम्र से ही रैप साॅन्ग्स लिख रहे थे। उन्होंने ‘टूरा भाेको लोलो’ गाना से अपनी पहचान बनाई थी।
एप्पी राजा उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल थे जिन्होंने छत्तीसगढ़ी संगीत को आधुनिक रैप और हिप-हॉप के अंदाज में नई पहचान दिलाई। उनके गानों में स्थानीय संस्कृति, युवाओं की भावनाएं और आधुनिक संगीत का अनोखा मेल देखने को मिलता था। यही वजह रही कि कम समय में उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली।

