Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

एयर इंडिया विमान पक्षी से टकराया, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दिल्ली जाने वाली उड़ान हुई प्रभावित

June 17, 2026

पुलिस विभाग में 125 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

June 17, 2026

ओडिशा में रथ यात्रा के रथ निर्माण कार्य पर बढ़इयों का विरोध, चार घंटे रुका काम, कहा हमारे पारंपरिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित
प्रदेश

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

Daily PinchBy Daily PinchJune 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक-4 एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः शास्त्री नगर मार्केट, रायपुर में एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) के उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दुकानदारों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा इसके उपयोग को पूर्णतः बंद करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों के बीच कम्पोस्टेबल कैरी बैग्स का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं व्यापारियों को प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई गई। सभी ने एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

यह अभियान मण्डल मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण संरक्षण मण्डल रायपुर द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित अधिकारियों ने आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक-मुक्त शहर के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

एयर इंडिया विमान पक्षी से टकराया, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दिल्ली जाने वाली उड़ान हुई प्रभावित

June 17, 2026

पुलिस विभाग में 125 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

June 17, 2026

ओडिशा में रथ यात्रा के रथ निर्माण कार्य पर बढ़इयों का विरोध, चार घंटे रुका काम, कहा हमारे पारंपरिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा

June 17, 2026

Latest News

प्रदेश

एयर इंडिया विमान पक्षी से टकराया, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दिल्ली जाने वाली उड़ान हुई प्रभावित

By Daily PinchJune 17, 2026
प्रदेश

पुलिस विभाग में 125 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

By Daily PinchJune 17, 2026
देश

ओडिशा में रथ यात्रा के रथ निर्माण कार्य पर बढ़इयों का विरोध, चार घंटे रुका काम, कहा हमारे पारंपरिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा

By Daily PinchJune 17, 2026
देश

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एक ने लगाई आग तो दूसरे ने मोबाइल कैमरे से बनाया वीडियो

By Daily PinchJune 17, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

एयर इंडिया विमान पक्षी से टकराया, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दिल्ली जाने वाली उड़ान हुई प्रभावित

June 17, 2026

पुलिस विभाग में 125 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

June 17, 2026

ओडिशा में रथ यात्रा के रथ निर्माण कार्य पर बढ़इयों का विरोध, चार घंटे रुका काम, कहा हमारे पारंपरिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा

June 17, 2026
Most Popular

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202629

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.