Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»15 फीट हवा में उछला मौत का धमाका, जेसीबी टायर ब्लास्ट में हेल्पर की मौत, तीन घायल
प्रदेश

15 फीट हवा में उछला मौत का धमाका, जेसीबी टायर ब्लास्ट में हेल्पर की मौत, तीन घायल

Daily PinchBy Daily PinchJune 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोदरी स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार को जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुए भीषण विस्फोट ने एक युवक की जान ले ली, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए,जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक हेल्पर करीब 15 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद लोगों को हवा में उछलते देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, फॉच्र्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार को जेसीबी मशीन के पंचर टायर की मरम्मत की जा रही थी। पंचर ठीक होने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय कुछ लोग टायर के ऊपर बैठे थे, जबकि अन्य पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक टायर तेज धमाके के साथ फट गया। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि टायर फटने की वास्तविक वजह क्या थी।

धमाके में जबड़ा तक उखड़ गया

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि टायर पर बैठे लोग 10 से 15 फीट दूर जा गिरे। वहीं पास खड़ा हेल्पर उमाकांत कौशिक इसकी सबसे गंभीर चपेट में आ गया। वह हवा में उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि उसका जबड़ा तक उखड़ गया। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर भूपेंद्र राव, पंचर मैकेनिक ओसामा तथा अमृत घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

लोहे का डिस्क भी 30 फीट दूर जा गिरा

धमाके के दौरान टायर का भारी लोहे का डिस्क निकलकर करीब 30 फीट दूर जा गिरा। इससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई दे रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

दस दिन तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सका फरार आरोपी

August 6, 2026

एटीएम में मददगार बनकर आया शातिर, कुछ मिनटों की लापरवाही ने खाते से उड़ा दिए 40 हजार रुपये

August 6, 2026

Latest News

देश

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

बायोमेडिकल वेस्ट निपटान में लापरवाही पर NGT सख्त, CPCB से मांगी गई नियमों के पालन की नई रिपोर्ट

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.