Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 3 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

June 19, 2026

मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली-गलौज

June 19, 2026

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया डेस्टिनेशन, डेढ़ करोड़ रुपए से संवरेगा जगदलपुर का महादेव घाट

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा 22 जून को, हितग्राहियों को कार सहित आकर्षक उपहार जीतने का अवसर
प्रदेश

आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा 22 जून को, हितग्राहियों को कार सहित आकर्षक उपहार जीतने का अवसर

Daily PinchBy Daily PinchJune 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने वर्ष 2025-26 में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल द्वारा अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान लगभग 5,145 संपत्तियों का विक्रय किया गया, जिसका कुल मूल्य 1,104 करोड़ रुपये से अधिक है। यह मंडल के इतिहास का अब तक का सर्वाधिक वार्षिक विक्रय है।

शासन द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट (OTS-2) योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई, जिससे लगभग 1,533 संपत्तियों का विक्रय हुआ। इस योजना के माध्यम से लगभग 232.30 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां विक्रय हुईं तथा बड़ी संख्या में मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को लाभ मिला।

इसी क्रम में 23 से 26 नवम्बर 2025 तक रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 को नागरिकों का व्यापक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मेले का शुभारंभ किया था। आवास मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के विशेष मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित इस चार दिवसीय मेले में प्रदेशभर की आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई।

मेले के दौरान मंडल द्वारा राज्य के 26 जिलों में लगभग 2,080 करोड़ रुपये लागत की 56 नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया। साथ ही लगभग 305 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का विक्रय भी हुआ, जिससे मंडल की योजनाओं के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ।

आवास मेला-2025 तथा उसके बाद 31 दिसम्बर 2025 तक मंडल की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कराकर भवन आबंटन प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष लक्की ड्रॉ आयोजित किया जा रहा है।

लक्की ड्रॉ के विजेताओं को मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन सहित अनेक आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।

लक्की ड्रॉ का आयोजन 22 जून 2026 (सोमवार) को दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव की उपस्थिति में किया जाएगा। लॉटरी पद्धति से आयोजित होने वाली इस प्रक्रिया का पात्र हितग्राही स्वयं उपस्थित होकर अवलोकन कर सकते हैं। मंडल ने सभी पात्र आबंटियों से इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली-गलौज

June 19, 2026

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया डेस्टिनेशन, डेढ़ करोड़ रुपए से संवरेगा जगदलपुर का महादेव घाट

June 19, 2026

दीपक बैज ने मंत्रिमंडल को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- अब इस्तीफों का इंतजार

June 19, 2026

Latest News

देश

एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 3 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली-गलौज

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया डेस्टिनेशन, डेढ़ करोड़ रुपए से संवरेगा जगदलपुर का महादेव घाट

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

दीपक बैज ने मंत्रिमंडल को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- अब इस्तीफों का इंतजार

By Daily PinchJune 19, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 3 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

June 19, 2026

मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली-गलौज

June 19, 2026

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया डेस्टिनेशन, डेढ़ करोड़ रुपए से संवरेगा जगदलपुर का महादेव घाट

June 19, 2026
Most Popular

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202638

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202612

आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिलाई शपथ

June 17, 202610
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.