राजनांदगांव। शेयर ट्रेडिंग में हर माह 4 से 5 प्रतिशत लाभ दिलाने का लालच देकर एक आरक्षक से 4 लाख 51 हजार रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक घनश्याम कर्ष (28) ने शिकायत दर्ज कराई है कि बिलासपुर निवासी आशुतोष दिनकर से उनकी पहचान से हुई थी। आशुतोष स्वयं को शेयर ट्रेडिंग का जानकार बताते हुए निवेश पर हर माह 4 से 5 प्रतिशत लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी की बातों पर विश्वास कर घनश्याम ने 29 मार्च 2024 से 2 अप्रैल 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 4 लाख 51 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर किए।

