लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। SDRF और NDRF भी पहुंची है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा है, जिसके जरिए शवों को बाहर निकाला जा रहा है। एम्बुलेंस कम पड़ गई हैं। ब्रजेश पाठक ने और मंगवाई हैं।
मीडिया से बात करते-करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रो पड़े। उन्होंने कहा- मैंने अपनी आंखों के सामने लाशों को निकलते देखा है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं। सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं।

