रायपुर। बूलियन बाजार में कारोबारी सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों के दौरान सोना और चांदी के भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के मुताबिक सोने के दाम में 5,350 प्रति 10 ग्राम तथा चांदी में ?18,800 प्रति किलोग्राम की कमी आई है।
बुधवार को सोना 1.46 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,200 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती रही।
वहीं 22 कैरेट सोना 1,34,450 तथा 20 कैरेट सोना 1,22,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मालू ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत दिए जाने से कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोना-चांदी में बिकवाली बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा समझौते की संभावनाओं से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग घटी है। हालिया तेजी के बाद निवेशकों और स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली का असर भी बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

