धमतरी। मगरलोड ब्लॉक के ग्राम कपालफोडी में 7 साल के 2 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बच्चियों के घर से 300 मीटर दूर स्थित गांव के ही तालाब में हुई। शुक्रवार सुबह 9 बजे खुशबू साहू और उसकी चचेरी बहन गीतिका साहू गांव के बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने गई थी। दोपहर करीब 10 बजे घाट में बच्चो के कपड़े देख ग्रामीणों को संशय हुआ। ग्रामीण तत्काल तालाब में उतरे और खोजबीन शुरू की। दोनों बच्चियां आसपास ही डूबी थी। तत्काल इन्हें अस्पताल लेकर गए,जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
करीब एक घंटे बाद जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं, तभी तालाब के घाट पर उनके कपड़े पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। कपड़े देखकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीण तुरंत तालाब में उतरे और दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी।
ग्रामीणों की तलाश के दौरान दोनों बच्चियां तालाब में डूबी हुई मिलीं। उन्हें तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

