Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Weather Update: मानसून की विदाई शुरू, उज्जैन-ग्वालियर से होगी शुरुआत; आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

September 30, 2026

अमेरिका दौरे से लौटने से पहले इंदौर के महापौर को कांग्रेस पार्षद की अपील, बोले- सबसे पहले पालदा का करें दौरा

September 30, 2026

BJP की अहम बैठकों का दौर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा दो दिन करेंगे मंथन

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सुशासन का मजबूत माध्यम, 39 लाख से अधिक आवेदनों का रिकॉर्ड
प्रदेश

मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सुशासन का मजबूत माध्यम, 39 लाख से अधिक आवेदनों का रिकॉर्ड

Daily PinchBy Daily PinchJune 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। राज्य सरकार की डिजिटल जनसेवा व्यवस्था सीएम सेवा सेतु लगातार आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और प्रभावी मंच साबित हो रही है। पोर्टल के डैशबोर्ड पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक यानी 26 जून तक 39 लाख 21 हजार 426 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 34 लाख 64 हजार 928 आवेदनों का अनुमोदन किया जा चुका है, जबकि 2 लाख 80 हजार 242 आवेदन निरस्त हुए हैं। वर्तमान में 1 लाख 56 हजार 478 आवेदन लंबित हैं। पोर्टल के डैशबोर्ड के अनुसार शुक्रवार तक 36 विभागों की 520 सेवाएं सीएम सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रदेश में 16 हजार 790 सेवा केंद्र

प्रदेशभर में 16 हजार 790 सेवा केंद्र नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। शुक्रवार को ही 21 हजार 125 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 8 हजार 911 प्रमाण पत्र जारी किए गए।

आय प्रमाण पत्र की सबसे अधिक मांग

सबसे अधिक आवेदन आय प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त हुए हैं। इस सेवा के लिए अब तक 17 लाख 81 हजार 632 आवेदन किए गए। इसके बाद निवास प्रमाण पत्र के लिए 7 लाख 84 हजार 349, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के लिए 5 लाख 25 हजार 941 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के लिए 4 लाख 10 हजार 142 आवेदन दर्ज किए गए। वहीं गैर-डिजिटाइज्ड भू-अभिलेखों की नकल प्राप्त करने के लिए 1 लाख 15 हजार 758 आवेदन आए।

राजस्व विभाग पर सबसे अधिक भार

विभागवार आंकड़े बताते हैं कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग पर सबसे अधिक कार्यभार है। इस विभाग से संबंधित 37 लाख 8 हजार 329 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पास 1 लाख 34 हजार 192, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पास 33 हजार 19, श्रम विभाग के पास 8 हजार 232 तथा समाज कल्याण विभाग के पास 7 हजार 123 आवेदन पहुंचे।

बिलासपुर सबसे आगे

जिलावार आंकड़ों में बिलासपुर संभाग सबसे आगे है, जहां से 10 लाख 66 हजार 635 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद दुर्ग संभाग में 10 लाख 17 हजार 447, रायपुर संभाग में 8 लाख 30 हजार 388, बस्तर संभाग में 4 लाख 96 हजार 91 और सरगुजा संभाग में 4 लाख 91 हजार 87 आवेदन दर्ज किए गए।

सेवा केंद्रों पर नागरिकों का भरोसा

आवेदन माध्यम के आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश नागरिक अब भी लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन करना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा सिटीजन पोर्टल, अन्य ऑपरेटर लॉगिन तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि डिजिटल सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है और लोग विभिन्न माध्यमों से सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

सबसे ज्यादा जारी हुए आय प्रमाण पत्र

जारी किए गए प्रमाण पत्रों में भी आय प्रमाण पत्र सबसे आगे हैं। अब तक 16 लाख 98 हजार 271 आय प्रमाण पत्र, 7 लाख 700 जाति प्रमाण पत्र, 6 लाख 99 हजार 750 निवास प्रमाण पत्र तथा 57 हजार 61 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। सीएम सेवा सेतु के ये आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। लाखों नागरिक घर के नजदीकी सेवा केंद्रों या ऑनलाइन माध्यम से समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं। इससे सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम हुए हैं, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आई है और सुशासन को भी मजबूती मिली है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Weather Update: मानसून की विदाई शुरू, उज्जैन-ग्वालियर से होगी शुरुआत; आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका दौरे से लौटने से पहले इंदौर के महापौर को कांग्रेस पार्षद की अपील, बोले- सबसे पहले पालदा का करें दौरा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

BJP की अहम बैठकों का दौर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा दो दिन करेंगे मंथन

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

रिटायर्ड IAS अधिकारी की घर में हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब; पुलिस ने शुरू की जांच

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Weather Update: मानसून की विदाई शुरू, उज्जैन-ग्वालियर से होगी शुरुआत; आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

September 30, 2026

अमेरिका दौरे से लौटने से पहले इंदौर के महापौर को कांग्रेस पार्षद की अपील, बोले- सबसे पहले पालदा का करें दौरा

September 30, 2026

BJP की अहम बैठकों का दौर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा दो दिन करेंगे मंथन

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.