रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रकम दोगुना करने का झांसा देकर एक डीएसपी से 5 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित डीएसपी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल ब्रांच में पदस्थ डीएसपी पूर्णदास अंचल की पहचान नरेश दमोहे नामक व्यक्ति से थी। नरेश और उसके साथियों ने डीएसपी को झांसा दिया कि उनके खाते में रकम जमा करने पर उसे दोगुना कर दिया जाएगा।
झांसे में आकर डीएसपी ने शुक्रवार को कटोरातालाब इलाके में आरोपियों को 5 लाख रुपए सौंप दिए। रकम मिलने के बाद आरोपी फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

