रायपुर। प्रदेश के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए इस बार आयु सीमा की बाध्यता नहीं रहेगी। अब तक 30 वर्ष तक ही छात्रों को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले की पात्रता थी, लेकिन अब कोई भी आयु वर्ग का व्यक्ति इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेगा। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नियम भी उनके द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ होगी।
30 से काउंसिलिंग ऐसा है शेड्यूल
प्रथम चरण प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 जून से 6 जुलाई तक होगा। मेरिट सूची ? जुलाई को जारी की जाएगे। 8 जुलाई तक दावा-आपत्ति पेश कर सकेंगे। आवंटित सीटों की सूची 10 जुलाई को जारी होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 11 से 15 जुलाई के बीच संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।
द्वितीय चरण: इसके लिए पंजीयन 17 से 21 जुलाई तक होगे। 22 जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी। दावा आपत्ति के लिए सिर्फ 23 जुलाई तक का समय मिलेगा। दूसरे चरण की चयन सूची 25 जुलाई को जारी होगी। जिन छात्रों के नाम इस सूची में होंगे, उन्हें 30 जुलाई तक प्रवेश लेना होगा।
संस्थागत काउंसिलिंग
दो चरणों की काउंसिलिंग के बाद भी यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं तो इन्हें संस्थास्तर पर काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए पृथक रूप से पंजीयन की आवश्यकता होगी। 1 से 6 अगस्त तक संस्था स्तर पर होने वाली काउंसिलिंग के लिए पंजीयन होगे। मेरिट सूची 9 अगस्त को जारी होगी।

