कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों की हत्या के मामले में सरकार ने सीबीआई जांच की अनुमति दे दी है। छत्तीसगढ़ गृह विभाग की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। पीड़ित परिवार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा था, जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है।
दरअसल, 16 जून की रात नौगईं गांव में आरोपियों ने रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। हादसे में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह की जलने से मौत हो गई। वहीं, आरोपियों ने भाजपा नेता के भाई का विरेंद्र सिंह का गला फरसे से काट दिया था। इस केस में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
