Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»बीमा रिफंड के नाम पर 1.60 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़: दिल्ली से दबोचे गए तीन साइबर ठग, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार
ट्रेंडिंग न्यूज़

बीमा रिफंड के नाम पर 1.60 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़: दिल्ली से दबोचे गए तीन साइबर ठग, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार

Daily PinchBy Daily PinchJuly 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दुर्ग रेंज साइबर थाना पुलिस ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को बीमा लोकपाल का अधिकारी बताकर बीमा पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा दिया और एक पीड़ित से करीब 1.60 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह मामला केवल बैंक खातों के दुरुपयोग तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार विदेशी साइबर अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच, तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
मामले में रेंज साइबर थाना दुर्ग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(4), 336(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ और बैंक खातों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच की दिशा दिल्ली तक पहुंची, जहां विशेष टीम ने तीन संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पैसों के लालच में उपलब्ध कराते थे बैंक खाते
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पैसों के बदले बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराते थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन खातों का उपयोग एक नाइजीरियन साइबर ठगी नेटवर्क कर रहा था, जिसके जरिए देशभर में लोगों को निशाना बनाया जा रहा था।

ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाई गई आरोपी टीम
पुलिस ने मनमीत सिंह, अमनदीप सिंह और ईशांत माहे उर्फ ईशु को 1 जुलाई को दिल्ली से गिरफ्तार किया। इसके बाद अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर तीनों को दुर्ग लाया गया, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • मनमीत सिंह (42 वर्ष), निवासी तिलक विहार, तिलक नगर, नई दिल्ली।
  • ईशांत माहे उर्फ ईशु (37 वर्ष), निवासी चंदर विहार, निलोठी एक्सटेंशन, दिल्ली।
  • अमनदीप सिंह (33 वर्ष), मूल निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान, वर्तमान निवासी चंदर विहार, निलोठी, दिल्ली।

छापे में कई अहम सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए हैं। इनमें तीन मोबाइल फोन, छह बैंक पासबुक, चार चेकबुक और विभिन्न मोबाइल सिम कार्ड शामिल हैं। इन सामग्रियों के आधार पर पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

साइबर थाना टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई को सफल बनाने में रेंज साइबर थाना दुर्ग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा के निर्देशन में किया गया। निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट सहित साइबर थाना के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने तकनीकी जांच और छापेमारी अभियान को अंजाम देकर इस अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: ग्रहों के अनूठे संयोग से इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगा फायदा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.