Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

August 8, 2026

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

August 8, 2026

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»आज का राशिफल: नौकरी में तरक्की या बिजनेस में घाटा? घर से निकलने से पहले पढ़ें आज का भविष्यफल
देश

आज का राशिफल: नौकरी में तरक्की या बिजनेस में घाटा? घर से निकलने से पहले पढ़ें आज का भविष्यफल

Daily PinchBy Daily PinchJuly 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा है. आप किसी नए निवेश की योजना बना सकते हैं. शादी योग्य युवाओं को जीवनसाथी मिलने का योग है. प्रेमी जीवन में भी आपका दिन संतुष्टी से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का अनुभव होगा. सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. कहीं बाहर जरूरी हो, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर मानसिक एकाग्रता में कमी रहेगी. स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रियजनों से मतभेद हो सकता है.

वृषभ- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज कोई पुरानी चिंता दूर हो सकेगी. शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा. जीवनसाथी के साथ समय सुखपूर्वक गुजरेगा. व्यवसाय में आपको यश मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. दोपहर बाद भी किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वित्तीय स्थिति अच्छी बनी रहेगी. धन लाभ होने की संभावना है.

मिथुन- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है. स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा. बाहर जाने या खाने-पीने से परहेज करना चाहिए. व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं. ऑफिस में अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा. धन का व्यय अधिक होगा. संतान की चिंता हो सकती है. दोपहर बाद आपके काम में सफलता मिलेगी. टारगेट पूरा होने से आपका मन भी खुश रहेगा. घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. अपने प्रिय पात्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

कर्क- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज मन को शांत रखकर ईश्वर का स्मरण करें. इससे एकाग्र होने में दिक्कत नहीं आएगी. गुस्से को वश में रखें. नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं. ज्यादा धन खर्च होने के कारण मन उदास हो सकता है. जीवनसाथी के साथ भी कोई पुराना विवाद फिर खड़ा हो सकता है, हालांकि दोपहर बाद आप प्रसन्न रहेंगे. आनंद-प्रमोद में दिन व्यतीत होगा. नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद ना करें. विदेश से स्वजनों के समाचार प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

सिंह- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे. इससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ खुशी महसूस करेंगे. गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा. अपने किसी प्रिय के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर बाद आप थका हुआ महसूस करेंगे. गुस्सा आपको चिड़चिड़ा बनाएगा. काम में मन नहीं लगेगा. धन की कमी रह सकती है. इस दौरान कार्यस्थल पर भी अतिरिक्त काम आपको मिल सकता है. अधीनस्थों का सहयोग पूरी तरह से नहीं मिलने से आप निराश रह सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

कन्या- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है. काम में सफलता मिलने से आनंदित रहेंगे. आपका यश बढ़ेगा. परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा. इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुश और स्वस्थ अनुभव करेंगे. किसी बात पर ज्यादा भावुक ना हो. प्रेम जीवन में आपको बेहद धैर्य से काम लेना होगा. दोपहर बाद आपका दिन मनोरंजन में गुजरेगा. व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा. आज आपकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी. खर्च के साथ आय भी बनी रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.

तुला- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन और अन्य रचनात्मक काम करने में आगे बढ़ेंगे. विचारों में परिवर्तन के कारण किसी काम पर एकाग्र होने में मुश्किल आएगी. आकस्मिक खर्च के योग हैं. दोपहर बाद किसी काम में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. आज यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन से राहत मिलेगी.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. कार्यस्थल पर जिद्दीपन छोड़कर आगे बढेंगे, तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा. नए वस्त्र और सौंदर्य की चीजें खरीदने में आपकी रुचि रहेगी. आर्थिक योजना बनाना सरल होगा. दोपहर बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी. नए काम की शुरुआत अभी आपके हित में नहीं है. व्यापार में नए ग्राहक बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करना होगी. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रेमी की भावना का भी सम्मान करना होगा.

धनु- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा. ऑफिस में अपना काम समय पर कर पाने की स्थिति में रहेंगे. परिजनों के साथ किसी खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं. मित्रों और स्वजनों के साथ अच्छे समय का आनंद ले पाएंगे. दोपहर बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे. स्थायी संपत्ति के कागजात साइन करने से पहले आपको बेहद ध्यान रखने की आवश्यकता है.

मकर- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कामों पर भी धन खर्च होगा. अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा. ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा. दोपहर बाद आप का मन चिंता से मुक्त रहेगा. मित्रों से सार्थक मुलाकात होगी. आज भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा. दोपहर बाद व्यापार-व्यवसाय में लाभ की उम्मीद है, हालांकि आज निवेश को लेकर कोई बड़ी योजना ना बनाएं.

कुंभ- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव अधिक रहेगा. किसी नेगेटिव भावनाओं को महत्व न देकर स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें. शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. दोपहर बाद आप धार्मिक कामों के प्रति आकर्षित रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अनुकूलता रहेगी. गृहस्थ जीवन में शांतिपूर्ण समय बना रहेगा. धन लाभ होने की संभावना भी है. व्यापार बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे. कार्यस्थल पर आपको नया काम मिल सकता है.

मीन- चंद्रमा आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय आज सावधानी रखें. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से विघ्न आ सकता है. कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की सलाह आपको दी जाती है. वाणी और क्रोध पर संयम बरतें. दुर्घटना हो सकती है, वाहन बेहद ध्यान से चलाएं. दोपहर बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा. धार्मिक और आध्यात्मिक काम में मन लगेगा. मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे. पारिवारिक वातावरण में आनंद मिलेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टी का भाव रहेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

August 8, 2026

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

August 8, 2026

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Health News: मरीजों और रक्तदाताओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र FDA ने ब्लड बैंकों के लिए जारी किए सख्त नए नियम

By Daily PinchAugust 8, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

August 8, 2026

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

August 8, 2026

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.