रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। राज्य सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों में पदाधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के तहत कुल 13 संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन संस्थाओं में हुई नियुक्तियां
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग, राज्य महिला आयोग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, छत्तीसगढ़ मजदूर कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, राज्य शिक्षा आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल, शाकंभरी बोर्ड, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) सहित विभिन्न संस्थाओं में नई नियुक्तियां की गई हैं।
लंबे समय से था इंतजार
इन नियुक्तियों का राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब आदेश जारी होने के बाद संबंधित संस्थाओं को नया नेतृत्व मिल गया है। सरकार ने अनुभवी नेताओं के साथ विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक और प्रशासनिक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया है।


