Nitin Nabin BJP New Team unveil: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. यह ऐलान अध्यक्ष बनने के करीब 7 महीने बाद किया गया है. खास बात यह है कि स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं हैं. मध्य प्रदेश से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है.बीजेपी ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया है. यूपी-पंजाब जैसे राज्यों से नेताओं को जगह दी गई है. इसके अलावा महिलाओं को भी लिस्ट में जगह दी गई है. नितिन नबीन की टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी जगह मिली है. उन्हें राजेश अग्रवाल की जगह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राजेश मंगल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है.
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. जिसमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर शामिल हैं. इसके अलावा स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े राष्ट्रीय महासचिवों होंगे, पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष होंगे.
नितिन नवीन ने दी बधाई
नितिन नवीन सोशल मीडिया पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

