Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: करवा चौथ पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, मिलेगा सुख और सफलता का आशीर्वाद; पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज करवा चौथ का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी है। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी संघ का विरोध: विभागीय अधिकारी से अभद्रता और तोड़फोड़ की घटना की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अच्छा समय। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– पॉजिटिव बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकता है। पार्टनरशिप में उठा-पटक हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर गई है व व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि– भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम-संतान ठीक है व व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम-संतान पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी अच्छी स्थिति। पीली वस्तु पास रखें।

Raipur Nurse Murder Case Update: बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद नर्स की हत्या, लव ट्रायंगल की आशंका

धनु राशि- शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार अच्छा है। बस भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

Leave a Comment