Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल में बंद छात्र ने दी नीट की परीक्षा, कई छात्र नहीं दे पाए एग्जाम
प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल में बंद छात्र ने दी नीट की परीक्षा, कई छात्र नहीं दे पाए एग्जाम

Daily PinchBy Daily PinchJune 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र भी नीट री-एग्जाम में शामिल हुआ। हाईकोर्ट के विशेष आदेश के बाद जेल प्रशासन ने छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे। दरअसल, विचाराधीन मामले के इस छात्र ने री-नीट में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। छात्र के भविष्य और शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए, हाईकोर्ट ने उसे परीक्षा में बैठने की इजाजत दे दी। इसके बाद पुलिस उसे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित परीक्षा केंद्र लेकर पहुंची।

मौका दोबारा लेकिन गलती पुरानी

राजधानी के विभिन्न केंद्रों में रविवार को री नीट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। रिपोर्टिंग टाइम 11 बजे था और गेट 1.30 बजे बंद कर दिया गया। पेपर दो बजे शुरू हुआ और 5.15 बजे अभ्यर्थी बाहर निकले। इस बार भी कई अभ्यर्थी वही गलती करते नजर आए जो हर बार करते रहे हैं। कोई कान की बाली पहनकर पहुंचा तो कोई रुमाल साथ लेकर आया।

इसी तरह स्टीकर लगी बोतल, रंगीन पानी बोतल, पेन लेकर भी अभ्यर्थी प्रवेश करने लगे जिन्हें रोका गया। कुछ अभ्यर्थी दो से तीन मिनट पहले पहुंचे। कई अभ्यर्थी कलरफुल आधार कार्ड लेकर नहीं आए थे। उन्हें एंट्री तो दी गई लेकिन डेढ़ बजे से पहले हर हाल में आधार कार्ड लाने को कहा गया। पत्रिका टीम ने कुछ सेंटर्स का मुआयना किया।

पास में गार्डन है वहां आराम कर लें पैरेंट्स

दरवाजे पर लगी घड़ी की टिकटिक शोर में सुनाई नहीं दे रही थी। सुनने में बस यही आ रहा था कि गाडिय़ां रोड के सामने से हटाइए। बच्चे भीतर चले गए हों तो पैरेंट्स साइड हो जाएं। पास में गार्डन है वहां आराम कर लें। इस पर पैरेंट्स कह रहे थे कि जब तक बच्चे का बॉयोमेट्रिक नहीं हो जाता हम खड़े रहेंगे। स्कूल के पास लगे पेड़ों की झुरमुट मेंं कुछ पैरेंट्स सुकून चाह रहे हैं। कुछ मम्मियां आपस में बातें कर रही हैं कि पेपर रद्द हुआ तो घर का माहौल कैसा था। गेट में खड़े अधिकारी किसी को रंगीन बोतल वापस करने कहते तो किसी को रुमाल, पेन और पानी बोतल में लगे स्टीकर को हटाने। कुछ छात्राओं को एंट्री मिलती लेकिन कान में मेटल होने के कारण दूसरे लेयर की जांच तक नहीं भेजा जाता।

तालियों से स्वागत

परीक्षा खत्म होते ही सभी सेंटर्स से निकले अभ्यर्थियों का स्वागत तालियों के साथ किया गया। शाम 5.15 बजे लॉन्ग बेल बजी और अभ्यर्थी निकलना शुरू हुए। पैरेंट्स की नजर अपने बच्चों पर थी कि वे कब बाहर आएंगे। जैसे ही बच्चे दिखाई देते वे तालियों से स्वागत करते और उन्हें गले लगाकर अपने साथ ले जाते।

 

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

दस दिन तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सका फरार आरोपी

August 6, 2026

एटीएम में मददगार बनकर आया शातिर, कुछ मिनटों की लापरवाही ने खाते से उड़ा दिए 40 हजार रुपये

August 6, 2026

Latest News

देश

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

बायोमेडिकल वेस्ट निपटान में लापरवाही पर NGT सख्त, CPCB से मांगी गई नियमों के पालन की नई रिपोर्ट

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.